main page

अपकमिंग फिल्म 'मैदान' में फुटबॉल कोच का किरदार निभाते नज़र आएंगे अजय देवगन

Updated 21 August, 2019 02:11:00 AM

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के फिल्म जगत को दमदार फिल्में दी हैं। उनके फैंस उन्हें हर बार नए किरदार में देखना पसंद करते हैं। अजय देवगन को लेकर खबरें हैं कि वह अपनी आने वाली फिल्म में फुटबॉल कोच का किरदार निभाते नजर आएंगे। अजय फिल्म मैदान में भारतीय फुटबॉल टीम के कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम का रोल निभाते दिखेंगे। यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर...

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के फिल्म जगत को दमदार फिल्में दी हैं। उनके फैंस उन्हें हर बार नए किरदार में देखना पसंद करते हैं। अजय देवगन को लेकर खबरें हैं कि वह अपनी आने वाली फिल्म में फुटबॉल कोच का किरदार निभाते नजर आएंगे। अजय फिल्म 'मैदान' में भारतीय फुटबॉल टीम के कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम का रोल निभाते दिखेंगे। यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी। इस फिल्म का नाम 'मैदान' होगा।
Bollywood Tadka
खबरों की मानें तो इस फिल्म को अगले साल रिलीज करने की योजना है। इस फिल्म में अजय के साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश हैं। फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर ने पिता बोनी कपूर को बधाई दी है, जो इसके सह-निर्माता हैं।
Bollywood Tadka
मैदान एक पीरियड फिल्म है, जिसमें 1952 से लेकर 1962 तक के दौर को दिखाया जाएगा। इसे फुटबॉल प्रेमी गोल्डन एरा के नाम से जानते हैं। इस दौरान भारत ने फुटबॉल के खेल में कई ऊंचाइयों को छुआ था। 
Bollywood Tadka
अजय ने फिल्म का फ़स्टर् लुक जारी किया है और इसके साथ शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है। अब ये खबर सुनकर अजय के फैंस उनसे जरूर खुश होंगे।

: Pawan Insha

ajay devganajay devgan new moviebollywoodbollywood tadkabollywood top newsbollywood updatesbollywood khabar

loading...