main page

'अंदर और बाहर से सबसे खूबसूरत' होने वाली बहू आलिया के बर्थडे पर नीतू ने लुटाया प्यार,रिद्धिमा बोलीं-'हैप्पीेस्ट बर्थडे आलू'

Updated 15 March, 2022 10:40:28 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज यानि 15 मार्च को अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर हर किसी ने आलिया को ढेर सारी बधाई दी। वहीं आलिया के इस स्पेशल दिन पर उनकी होने वाली सास यानि एक्टर रणबीर कपूर की मां (नीतू कपूर) ने खूब प्यार लुटाया।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज यानि 15 मार्च को अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर हर किसी ने आलिया को ढेर सारी बधाई दी। वहीं आलिया के इस स्पेशल दिन पर उनकी होने वाली सास यानि एक्टर रणबीर कपूर की मां (नीतू कपूर) ने खूब प्यार लुटाया।

Bollywood Tadka

उन्होंने इंस्टा पर आलिया संग एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में आलिया नीतू कपूर सीने से चिपकी दिखीं हैं। तस्वीरों को शेयर कर नीतू ने आलिया को अंदर और बाहर से खूबसूरत बताया।

Bollywood Tadka

इस तस्वीर के साथ नीतू ने लिखा-'अंदर और बाहर से सबसे खूबसूरत को हैप्पी बर्थडे' 

Bollywood Tadka

रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी सोशल मीडिया पर आलिया को विश किया। उन्होंने आलिया संग एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में आलिया रिद्धिमा के बगल में बैठी हैं।
इसमें रणबीर की भतीजी और रिद्धिमा की बेटी समारा और नीतू कपूर भी हैं। रिद्धिमा ने लिखा- 'हैप्पीेस्ट बर्थडे माय ब्यूटीफुल आलू! मुझे तुमसे बहुत प्यार है।'

Bollywood Tadka

बी-टाउन की फेवरेट जोड़ी आलिया-रणबीर अक्सर खास मौकों पर एक-दूसरे के परिवार में शामिल होते हैं। सितंबर 2021 में रणबीर ने आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट के 73वें बर्थडे पर शिरकत की थी। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थीं।

Bollywood Tadka

इसी महीने नीतू ने रणबीर के 39वें बर्थडे बैश से एक फैमिली तस्वीर शेयर की थी जिसमें आलिया भी उनके साथ शामिल हुई थीं। तस्वीर में रणबीर की बहन और नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और उनके पति भरत साहनी भी नजर आ रहे थे।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो आलिया और रणबीर जल्द ही  'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। फिल्म 9  सितंबर, 2022 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय हैं। इसके अलावा आलिया 'RRR',' राॅकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। 

Content Writer: Smita Sharma

Alia Bhattbirthday wishRanbir KapoorsisterRiddhima Kapoor SahnimotherNeetu KapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...