एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में आलिया ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।
19 Feb, 2022 10:40 AMमुंबई. एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में आलिया ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में आलिया व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ब्लेजर कैरी किया हुआ है, जिसे आलिया ने कंधे पर रखा हुआ है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। लाइट मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही है। एक्ट्रेस बाथरूम में दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस बाथटब और वॉशबेसिन पर बैठ कर पोज दे रही है। फैंस आलिया की इन तस्वीरों पर दिल हार बैठे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
काम की बात करें तो आलिया बहुत जल्द फिल्म 'गंगूबाई कठियावाड़ी' में नजर आने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। फिल्म 25 फरवरी को रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया था। इसके अलावा आलिया 'आरआरआर' और 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखाई देगी।