main page

आलिया भट्ट ने पति संग शेयर किया रोमांटिक वीडियो, रणबीर की बाहों में खोई दिखीं 'मिसेज कपूर'

Updated 10 September, 2023 05:27:48 PM

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज को एक साल पूरा हो गया है। फिल्म की पहली एनिवर्सरी पर आलिया ने 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पति रणबीर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी संग नजर आईं। वीडियो में आलिया-रणबीर का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिला, जिसे फैंस खू

बॉलीवुड तड़का टीम. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज को एक साल पूरा हो गया है। फिल्म की पहली एनिवर्सरी पर आलिया ने 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पति रणबीर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी संग नजर आईं। वीडियो में आलिया-रणबीर का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिला, जिसे फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए क्लिप की शुरुआत अयान और आलिया से होती है, जिसमें वह एक्ट्रेस को एक सीन समझाते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद दोनों मस्ती करने लग जाते हैं। इसके बाद आलिया ने रणबीर के साथ फर्स्ट लुक टेस्ट की झलक दिखाई है। आलिया ने रणबीर के साथ फर्स्ट प्रेप ट्रिप की फोटो भी शेयर की है, जिसमें दोनों पहाड़ पर खड़े होकर पोज दे रहे हैं। वीडियो में दोनों रोमांटिक होते भी दिख रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

फ्लाइट में अयान की टांग खींचने से लेकर रणबीर कपूर के साथ कार में मस्ती करने और वाराणसी की खूबसूरत शूटिंग मोमेंट को कैमरे में कैप्चर करने तक, आलिया भट्ट ने 'ब्रह्मास्त्र' के बिहाइंड द सीन की झलक फैंस के साथ शेयर की है। वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- हमारे दिलों का एक टुकड़ा। विश्वास नहीं हो रहा कि पूरा एक साल बीत चुका है। प्यार और रोशनी हमेशा।

 

बता दें कि अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनीं 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर, 2022 को पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। कहा जा रहा है कि अयान 'ब्रह्मास्त्र' के बाद अब 'ब्रह्मास्त्र2' और 'ब्रह्मास्त्र 3' पर काम कर रहे हैं।  

Content Writer: suman prajapati

Alia Bhattsharesromantic videohusbandRanbir KapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...