main page

कपिल के शो में पहुंची 'कलंक' स्टारकास्ट, आलिया, वरुण, आदित्य और सोनाक्षी ने खूब की मस्ती

Updated 14 April, 2019 02:14:22 AM

कपिल शर्मा का शो इन दिनों खूब पंसद किया जा रहा है। हर बार की तरह इस हफ्ते कपिल के शो में कलंक स्टार कास्ट टीम ने शिरकत की। आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन और आदित्य ऱॉए कपूर नज़र आंए। इस दौरान कपिल ...

मुंबईः कपिल शर्मा का शो इन दिनों खूब पंसद किया जा रहा है। हर बार की तरह इस हफ्ते कपिल के शो में कलंक स्टार कास्ट टीम ने शिरकत की। आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन और आदित्य ऱॉए कपूर नज़र आंए। इस दौरान कपिल शर्मा के शो में खूब हंसी मज़ाक चलता है।
Bollywood Tadka
शो की शुरूआत होती है कपिल शर्मा के जोक्स से। कपिल शर्मा शो में आते एक अखबार वाले को लेकर अपने धमाकेदार जोक्स से शो का माहौल बना देते है। इसके बाद शो में एंट्री होती है चंदू की। कपिल और चंदू दोनों मिलकर खूब हंसी मज़ाक करते हुए नज़र आते हैं। कपिल और चंदू के हंसी के पंच से दर्शक हंस हंस कर लोटपोट हो जाते हैं। इसके बाद शो में सरला की एंट्री होती है। सरला के शो में आते ही चंदू और सरला में खूब चटपटे जोक्स का शुरूआत होती है।
Bollywood Tadka
इसके बाद शो में एंट्री होती है आज के मुख्य महमानों की। जी हां, शो में सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरुण धवन और आदित्य ऱॉए कपूर एंट्री करते है।
Bollywood Tadka
शो के शुरूआत में ही कपिल कलंक स्टार कास्ट टीम से हंसी मज़ाक करना शुरू कर देते हैं। इसी के साथ सपना शो में आती है। सपना के शो में आते ही वरुण धवन और वह दोनों एक गानें पर डांय करने लगते है, जिससे शो का माहौल बन जाता है। इस शो के दौरान कपिल कलंक स्टार कास्ट टीम से बहुत सारी बातें करते नज़र आते हैं।

: Pawan Insha

alia bhattvarun dhawanaditya roy kapoorsonakshi sinhakapil showthe kapil sharma showkalankbollywood newsbollywood hindi newsbollywood latest newsbollywood top newsbollywood tadka

loading...