बॉलीवुड इंडस्ट्री में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ऐसे कपल हैं, जो पब्लिक्ली एक दूसरे के साथ देखे जाते हैं। दोनों एक साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर कपल गोल देते रहते हैं।
05 Jan, 2020 02:08 PMबॉलीवुड तड़का डेस्क। कुछ कपल्स ऐसे होते हैं जो अपने रिलेशन को पब्लिक करने से डरते हैं, जबकि कुछ ऐसे होते हैं जो इसके बारे में नहीं सोचते। बॉलीवुड इंडस्ट्री में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ऐसे कपल हैं, जो पब्लिक्ली एक दूसरे के साथ देखे जाते हैं। दोनों एक साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर कपल गोल देते रहते हैं। हाल ही में दोनों को इंडियन सुपर लीग में एक साथ देखा गया। रणबीर की फुटबॉल टीम को सपोर्ट करने के लिए पहुंची आलिया के साथ फैंस भी टीम को चीयर करते दिखे।
आलिया भट्ट मुंबई में कल रात हुई इंडियन सुपर लीग में रणबीर कपूर के साथ पहुंची। यह मैच मुंबई सिटी एफसी और एटीके के बीच हुआ। जानकारी के लिए, रणबीर टीम मुंबई सिटी एफसी के को-ओनर हैं।
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और उनके दोस्त, फिल्म प्रोड्यूसर अयान मुखर्जी हाल ही में न्यू ईयर हॉलिडे के बाद वापस हुए हैं। लवबर्ड्स रणबीर और आलिया पहली बार अयान की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। फिल्म के इस साल गर्मियों में रिलीज़ होने की उम्मीद है।