main page

'स्वच्छ भारत' के बाद 'स्वस्थ भारत' की शुरुआत, अमिताभ बच्चन, दिया मिर्जा समेत पहुंचे ये सेलेब्स

Updated 02 October, 2019 03:06:41 PM

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, एक्ट्रेस दिया मिर्ज़ा, नेहा धूपिया और कृति सेनन को आज एक इवेंट में देखा गया। यह इवेंट ''स्वस्थाग्रह'' नाम से था। 12 घंटे का ''स्वस्थाग्रह'' महात्मा गांधी के ''सत्याग्रह'' से प्रेरित है जिसने न केवल भारत की स्वतंत्रता के लिए महात्मा गांधी के संघर्ष को परिभाषित किया, बल्कि दुनिया को सच्चाई और अहिंसा को अपनाने के लिए लोगों को जुटाने की शक्ति भी दिखाई।

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, एक्ट्रेस दिया मिर्ज़ा, नेहा धूपिया और कृति सेनन को आज एक इवेंट में देखा गया। यह इवेंट 'स्वस्थाग्रह' नाम से था। 12 घंटे का 'स्वस्थाग्रह' महात्मा गांधी के 'सत्याग्रह' से प्रेरित है जिसने न केवल भारत की स्वतंत्रता के लिए महात्मा गांधी के संघर्ष को परिभाषित किया, बल्कि दुनिया को सच्चाई और अहिंसा को अपनाने के लिए लोगों को जुटाने की शक्ति भी दिखाई। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर भारत को न केवल स्वच्छ बनाने के लिए, बल्कि स्वस्थ बनाने के लिए भी एक आंदोलन शुरू किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। देखिए तस्वीरें- 

Bollywood Tadka, Amitabh Bchchan Images

NDTV और डेटॉल के 'बनेगा स्वच्छ भारत' अभियान के तहत आज सुबह 12 घंटे के 'स्वस्थाग्रह' में बोलते हुए, भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण की सद्भावना दूत, दीया मिर्जा ने लोगों से सिंगल यूज वाली प्लास्टिक वस्तुओं को मना करने और उन्हें बदलने के लिए विकल्प खोजने का आग्रह किया।

Bollywood Tadka, Dia MIrza Images

Dia Mirza Images

Bollywood Tadka, Dia Mirza Images
इवेंट में पहुंची एक्ट्रेस कृति सेनन ने कहा 'पोषण बहुत महत्वपूर्ण है। हम जो खाते हैं वही हम होते हैं। बहुत सारे खाने को ऑर्गैनिक रूप से नहीं उगाया जाता है, इनमें आर्टिफिसियल कलर्स होते हैं और इनको कैमिकल फर्टिलाइजर और कीटनाशकों के साथ बनाया जाता है। मुझे सच में यकीन नहीं है कि हम जो खाते हैं उसमें पोषक तत्व होते हैं। इवेंट में और भी कई सेलेब्स पहुंचे। देखिए तस्वीरें-

Bollywood Tadka, Neha Dhupia Images

Neha Dhupia Images

Bollywood Tadka, Neha Dhupia Images

'डेटॉल बनेगा स्वच्छ भारत अभियान' के अम्बेस्डर, अमिताभ बच्चन ने अभियान का एजेंडा सेट करके 12 घंटे के 'स्वस्थाग्रह' की शुरुआत की। सत्य और अहिंसा के मूल्यों को पकड़कर सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू करने वाले महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को चिह्नित करने के लिए, बिग बी ने आशा व्यक्त की कि इससे गांधी जयंती पर एक नया आंदोलन जन्म लेगा।

Bollywood Tadka, Tulsi Kumar Images

Tulsi Kumar Pictures

Bollywood Tadka, Tulsi Kumar Images

Tulsi Kumar Images

Bollywood Tadka, Tulsi Kumar Images

यह अभियान माँ और बच्चे के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करेगा, और हमारे बच्चों के लिए एक भविष्य की कल्पना करेगा जहाँ सांस लेने के लिए स्वच्छ हवा, पीने के लिए स्वच्छ पानी और सभी के लिए स्वस्थ पौष्टिक भोजन होगा।

Edited By: Akash sikarwar

Amitabh BachchanDia MirzaNeha DhupiaKriti SenonSwasthagrahaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsCelebrity NewsEntertainment News

loading...