main page

अंकिता ने सुशांत के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'वो अचानक एक रात में गायब हो गया...'

Updated 31 October, 2023 03:42:13 PM

मुनव्वर फारूकी से बातचीत के दौरान अंकिता लोखंडे ने खुलासा किया कि वो सुशांत सिंह राजपुत के साथ 7 साल तक रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने बताया कि उन्हें 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर प्यार हो गया और 7 साल एक-दूसरे के साथ बिताने के बाद साल 2016 में ये जोड़ी टूट गई।

सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 17' आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। इस शो में टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी पति विक्की जैन के साथ पार्टिसिपेट किया है। उन्होंने शो में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को काफी इंप्रेस भी किया है। लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने दिवंगत एक्टर और एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत संग ब्रेकअप को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए मुनव्वर फारूकी के साथ अपनी फीलिंग शेयर की।

7 साल तक निभाया था रिश्ता
मुनव्वर फारूकी से बातचीत के दौरान अंकिता लोखंडे ने खुलासा किया कि वो सुशांत सिंह राजपुत के साथ 7 साल तक रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने बताया कि उन्हें 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर प्यार हो गया और 7 साल एक-दूसरे के साथ बिताने के बाद साल 2016 में ये जोड़ी टूट गई।

Bollywood Tadka

'वो एकदम एक रात में गायब हो गया'
इसी के साथ अंकिता लोखंडे ने कहा कि वो एकदम एक रात में गायब हो गया। सफलता मिल रही थी तो लोग उसके कान भर रहे थे। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके बीच प्यार नहीं रह गया था। जब वो सुशांत की आंखों में देखती थीं तो उन्हें अपने लिए प्यार नहीं मिलता था। उन्हें अपने ब्रेकअप के लिए सुशांत से कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला।

Bollywood Tadka

बहस के दौरान भी विक्की की आंखों में दिखता है प्यार
वहीं, विक्की जैन के बारे में बात करते हुए अंकिता लोखंडे ने कहा कि वो बहस के दौरान भी अपने पति की आंखों में उनके लिए प्यार देख सकती हैं। उन्होंने खुलासा किया कि सुशांत सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे थे और आगे बढ़ना चाहते थे। उन्होंने यहां तक कहा कि सुशांत उन्हें बताते रहते थे कि उनकी जिंदगी में क्या हो रहा है, ताकि वो समझ सकें कि उन्हें अपनी जिंदगी में कैसे आगे बढ़ना है।

Bollywood Tadka

सुशांत राजपुत की मौत से टूट गई थीं अंकिता
ब्रेकअप के बाद अंकिता लोखंडे ने सुशांत के साथ अपने रिश्ते के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया था। बताया था कि उन्होंने ब्रेकअप के दिन सुशांत को आखिरी बार देखा था। आपको बता दें, जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बारे में जानने के बाद अंकिता लोखंडे पूरी तरह से टूट गई थीं। उस समय विक्की जैन ने उनका सपोर्ट किया था।


 

Content Editor: Varsha Yadav

Ankita LokhandeSushant singh Rajputपवित्र रिश्तामुनव्वर फारूकीVicky Jain

loading...