main page

अनुष्का ने भाई करनेश शर्मा संग शेयर की बचपन की तस्वीर, अखबार पढ़ते हुए दिखा भाई-बहन का क्यूट अंदाज

Updated 12 April, 2021 12:35:50 PM

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ अपने से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने भाई के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।

मुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ अपने से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने भाई के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।

Bollywood Tadka
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में भाई करनेश शर्मा के साथ तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों टेबल पर बैठ कर अखबार पढ़ते नजर आ रहे हैं। अनुष्का ने व्हाइट टॉप और चेक्ड मिनी स्कर्ट पहनी हुई है। इस लुक में एक्ट्रेस क्यूट लग रही है। वहीं उनके भाई करनेश व्हाइट टी शर्ट और ग्रे शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा- 'हम बचपन में अखबार क्यों पढ़ रहे थे'। हम बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं रखते थे।' अनुष्का ने ये तस्वीर सिबलिंग डे के अगले दिन तस्वीर शेयर की है। फैंस इसे खूब प्यार दे रहे हैं।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। ये फिल्म असफल रही थी। इसके बाद अनुष्का ने प्रेग्नेंट होने के कारण फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द पर्दे पर वापिसी करने वाली है। एक्ट्रेस ने सेट से तस्वीर भी शेयर की थी।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

anushka sharmashareschildhoodphotobrother karnesh sharmaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...