main page

घुटने के बल झुककर अरिजीत-रणबीर ने एक-दूसरे को किया सलाम, वीडियो ने छू लिया फैंस का दिल

Updated 05 November, 2023 05:14:17 PM

मैजिकल आवाज के मालिक मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह अक्सर अपने शोज के लिए जगह-जगह कॉन्सर्ट में जाते रहते हैं। हाल ही उनका चंडीगढ़ में एक कॉन्सर्ट था, जहां एक्टर रणबीर सिंह ने भी सिंगर को जॉइन किया। इस दौरान दोनों ने इस कदर एक दूजे को सलाल किया कि उनका वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।

बॉलीवुड तड़का टीम. मैजिकल आवाज के मालिक मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह अक्सर अपने शोज के लिए जगह-जगह कॉन्सर्ट में जाते रहते हैं। हाल ही उनका चंडीगढ़ में एक कॉन्सर्ट था, जहां एक्टर रणबीर सिंह ने भी सिंगर को जॉइन किया। इस दौरान दोनों ने इस कदर एक दूजे को सलाम किया कि उनका वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।

Bollywood Tadka


शनिवार को अरिजीत सिंह चंडीगढ़ में एक कॉन्सर्ट में पहुंचे, जहां 'एनिमल' एक्टर रणबीर ने भी पहुंचकर धमाका कर दिया। जैसे ही दोनों ने एक दूजे को देखा तो घुटनों के बल झुककर एक दूजे को सलाम करने लगे। स्टार्स के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया और वहां मौजूद लोग खूब हूटिंग करते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिय पर भी फैंस का दिल छू रहा है और वे कमेंट कर उनकी तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं।

 

बता दें, रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब चर्चा में हैं, जो कि 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर के अपोजिट रश्मिका मंदाना हैं।
 

Content Writer: suman prajapati

Arijit Singh-Ranbir Kapoorsalutekneeling downBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...