main page

मां बनीं 'दंगल गर्ल' बबीता फोगाट,हाॅस्पिटल से शेयर की बेटे की पहली तस्वीर

Updated 12 January, 2021 09:46:16 AM

''नच बलिए 9'' की एक्स कंटेस्टेंट और ''दंगल गर्ल'' बबीता फोगाट हाल ही मां बनीं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। बबीता फोगाट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया।

मुंबई: 'नच बलिए 9' की एक्स कंटेस्टेंट और 'दंगल गर्ल' बबीता फोगाट हाल ही मां बनीं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। बबीता फोगाट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया।

Bollywood Tadka

इसके साथ ही उन्होंने बेटे की झलक भी दिखाई। तस्वीर में वह पति विवेक सुहाग और बेटे के साथ नजर आ रही हैं। बबीता तस्वीर में बेटे को गोद में लिए नजर आ रही हैं। 

Bollywood Tadka

तस्वीर शेयर करते हुए बबीता ने प्यारा संदेश लिखा-'हमारे बेटे से मिलिए, सपनों में विश्वास करिए, ये पूरे होते हैं। हमारे पूरे हुए हैं, नीले कपड़ो में देखिए।' फैंस बबीता की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें एक दिसंबर 2019 को पहलवान बबीता फोगाट की शादी भारत केसरी रह चुके पहलवान विवेक सुहाग के साथ हुई थी बबीता फोगाट साल 2019 में सुहाग के साथ नच बलिए 9 में नजर आईं थी। हालांकि इस शो में दोनों का सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा।

Bollywood Tadka

 

इसके अलावा आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म दंगल रेसलर गीता और बबीता फोगाट के ऊपर फिल्माई गई थी। इसमें दोनों के रेसलर बनने के सफर को दिखाया गया था। 

: Smita Sharma

babita phogatblessedbaby boyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...