main page

बेवॉच का तीसरा ट्रेलर हुआ रिलीज, देसी गर्ल का दिखा एक्शन अवतार

Updated 26 April, 2017 10:01:04 PM

आखिरकार महीनों इंतज़ार के बाद आखिरकार ''बेवॉच'' के तीसरे ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा का विक्टोरिया...

मुंबईः आखिरकार महीनों इंतज़ार के बाद आखिरकार 'बेवॉच' के तीसरे ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा का विक्टोरिया लीड्स वाला किरदार नज़र आ ही गया, जिसका हमें इंतज़ार था। इसे 'बेवॉच' का सबसे शानदार ट्रेलर भी कह सकते हैं।

दरअसल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें उनके जबरदस्त एक्‍शन सीन भी हैं। प्रियंका के फैंस के ये खुशखबरी है कि इस ट्रेलर में वे प्रियंका को काफी देर तक देख पाएंगे। 

ड्वेन जॉनसन ने फिल्म के ट्रेलर को अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया है। ट्रेलर में प्रियंका और ड्वेन की केमिस्ट्री भी काफी दिलचस्प है। फिल्म में प्रियंका विलेन के रोल में हैं। रेड लिपस्टिक और हाथ में बंदूक लिए प्रियंका पर्फेक्ट विलेन लग रही हैं।

बता दें यह फिल्म 25 मई को रिलीज होने वाली है। पहले यह फिल्म 26 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन जॉनी डेप की 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबेयिन' से क्लैश होने के कारण फिल्म की रिलीज डेट को बढ़ा दिया गया।
 

:

BaywatchTrailerreleaseHollywoodmoviepriyanaka chopra

loading...