main page

कैंसर से जंग हारी 'बिग बाॅस' फेम गौरव चोपड़ा की मां, एक्टर ने इमोशनल नोट लिखकर दी श्रद्धांजलि

Updated 21 August, 2020 02:10:31 PM

''बिग बाॅस 10'' के कंटेस्टेंट और एक्टर गौरव चोपड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कैंसर से तीन साल तक जूझने के बाद गौरव की मां का निधन हो गया।  वो लंबे समय से हाॅस्पिटल में भर्ती थीं। मां के निधन की जानकारी गौरव ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने लिखा- ''मेरी मां सबसे मजबूत! पहली तस्वीर एक साल पहले की है।

मुंबई: 'बिग बाॅस 10' के कंटेस्टेंट और एक्टर गौरव चोपड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कैंसर से तीन साल तक जूझने के बाद गौरव की मां का निधन हो गया।  वो लंबे समय से हाॅस्पिटल में भर्ती थीं। मां के निधन की जानकारी गौरव ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने लिखा- 'मेरी मां सबसे मजबूत! पहली तस्वीर एक साल पहले की है।

Bollywood Tadka

सबसे बुरे तरह के कैंसर से तीन साल लड़ने के बाद, तीन साल लगातार चलने वाली कीमो और उसके बाद भी वो हमारा हौंसला बढ़ा रही थीं। हमेशा हर कमरे में एनर्जी का सबसे जगमगाता स्रोत... हमेशा। खूबसूरती को किसी भी तरह की परिभाषा की जरूरत नहीं है। वो हमेशा सामने आ जाती है, सभी को प्रिय होती है।

View this post on Instagram

My mommy strongest !! The first picture is from a year ago. Three years of cancer fighting of the worst kind ,three years of non stop chemo: and she was bucking us up ! Always the brightest spot of energy in the room . Always. The beauty that did not need any kind of accentuation. It stood out .loved by all. To the point of seeming like her fans. . . Inspired so many..as a teacher, as a principal,as a colleague ,as a friend ,as a human being pursuing spiritual growth over everything else.. I can go on and on .about a million things..she introduced me to everything in life ..my strength..my source.. #MeriMaa was the strongest.. She left us yesterday... In the other world she would be making everyone her fan ,I'm sure ! Aapka #kaanha

A post shared by Gaurav Chopraa (@mrgravitas) on

 

 

कई लोगों को एक शिक्षक के तौर पर, एक प्रिंसिपल के तौर पर एक सहकर्मी के तौर पर, एक दोस्त के तौर पर और एक इंसान के तौर पर जिसने सबसे ज्यादा आध्यामिक ग्रोथ को महत्व दिया, उन्होंने प्रेरित किया है।'गौरव के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज ने कमेंट भी किया। सभी ने उन्हें हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी है। 

 

 

बता दें कि कुछ दिन पहले गौरव ने अपनी मां-पिता की तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने कहा था कि यह तस्वीर कुछ साल पुरानी है। मेरी मां और पिता मेरे भतीजे के साथ हैं। मां-बाप आपको इस दुनिया में लाते हैं। वो आपको सिखाते हैं। पालते हैं। आप जो हैं, वो बनाते हैं। आप उनका ही एक हिस्सा होते हैं। प्रतिविम्ब होते हैं। उनके विचारों और मान्यताओं को आगे बढ़ाते हैं। आपकी पहचान उन्हीं से है। फिलहाल, दोनों अलग-अलग अस्पतालों में लड़ रहे हैं और हम उनके साथ लड़ रहे हैं। अगर उनके लिए ना लड़ा जाए तो किसके लिए। 

: Smita Sharma

bigg bossgaurav chopramotherpasses awayLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...