main page

Bipasha Basu ने शेयर किया देवी का मॉर्निंग एक्सरसाइज वीडियो, पेरेंट्स की तरह बेटी भी रहती है फिट

Updated 08 May, 2023 04:27:15 PM

एक्ट्रेस समय-समय पर फैंस के साथ अपनी बेटी से जुड़ी कई एक्टिविटी शेयर करती रहती हैं।

मुंबई। अपनी फिटनेस और बॉल्ड अंदाज के लिए जानी जाने वाली बिपाशा बसु आजकल अपने मदरहुड को काफी इंजॉय कर रहीं हैं। एक्ट्रेस पिछले ही साल देवी नाम की एक प्यारी बेटी की मां बनीं, जो कि 12 मई को छह महीने की हो जाएंगी। बिपाशा अपनी बेटी का चेहरा काफी पहले फैंस को दिखा चुकी हैं।

एक्ट्रेस समय-समय पर फैंस के साथ अपनी बेटी से जुड़ी कई एक्टिविटी शेयर करती रहती हैं। लेटेस्ट में उन्होंने देवी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के मॉर्निंग रुटीन को शेयर किया है।

Bollywood Tadka

बिपाशा की तरह ही करण सिंह ग्रोवर भी देवी पर प्यार बरसाना नहीं भूलते। एक्ट्रेस ने बेटी का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वह एक बॉल के साथ खेल रही हैं। देवी जिस तरह बॉल को पैर मार रही हैं, उस हुनर को देखते हुए बिपाशा ने उसे एथलीट बताया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'नैचुरल एथलीट।'  जैसा कि आप जानते हैं कि देवी के पेरेंट्स भी फिटनेक का काफी ख्याल रखते हैं, तो जाहिर सी हात है कि बेटी भी फिट रहना ही पसंद करेंगी।

 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

BIPASHA BASUKARAN SINGH GROVERDEVIMORNING EXERCISEVIDEO

loading...