फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर बॉबी देओल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की सास, यानि उनकी पत्नी तान्या की मां मर्लिन आहूजा का निधन हो गया है। वह 2 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके जाने से परिवार के सदस्य गम में डूबे नजर आ रहे हैं।
05 Sep, 2023 10:48 AMबॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर बॉबी देओल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की सास, यानि उनकी पत्नी तान्या की मां मर्लिन आहूजा का निधन हो गया है। वह 2 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके जाने से परिवार के सदस्य गम में डूबे नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा कि मर्लिन आहुजा को उम्र संबंधी शिकायतें थीं और वह काफी समय से बीमार चल रही थीं। आखिरकार बीते रविवार उन्होंने जिंदगी की आखिरी सांस ली। मर्लिन के पति और देश के फेमस बैंकर देवेंद्र आहूजा का पहले ही निधन हो चुका था।
बता दें, बॉबी देओल के भाई और एक्टर ने शनिवार को अपनी ब्लॉक बस्टर फिल्म गदर-2 की सक्सेस पार्टी रखी थी। इसके एक दिन बाद रविवार को बॉबी देओल की सास दुनिया को अलविदा कह गईं।