main page

निर्माता विभु अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज, महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Updated 06 August, 2021 08:52:11 AM

फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल के खिलाफ हाल ही में मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। विभु पर महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत यह केस दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विभु के अलावा कंपनी की कंट्री हेड अंजली रैना पर भी केस दर्ज किया गया है।

मुंबई: फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल के खिलाफ हाल ही में मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। विभु पर महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत यह केस दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विभु के अलावा कंपनी की कंट्री हेड अंजली रैना पर भी केस दर्ज किया गया है।  

Bollywood Tadka

इस मामले में मुंबई पुलिस ने कहा-'पुलिस ने फिल्म निर्माण कंपनी उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ विभु अग्रवाल के खिलाफ मुंबई में आईपीसी की धारा 354 के तहत एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया है। विभु अग्रवाल के साथ ही उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना पर भी मामला दर्ज किया है।'

Bollywood Tadka

उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से विभु की अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी है। यह कंपनी एडल्ट कंटेंट बनाने के लिए जानी जाती है। 2013 में विभु अग्रवाल ने बॉलीवुड फिल्म बात बन गई प्रोड्यूस की थी। खबरों की मानें तो इस मामले में विभु अग्रवाल को गिरफ्तार भी किया गया है हालांकि गिरफ्तारी की बात की कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं हैं तो हम इस पर किसी प्रकार की पुष्टि नहीं कर रहे हैं लेकिन मुंबई पुलिस ने मामला गंभीरा धारा के तहत दर्ज कर लिया है। साफ है कि विधु की परेशानी भी इससे अब काफी बढ़ने वाली हैं।

Bollywood Tadka

2018 में उन्होंने उल्लू एप लॉन्च किया था। इस पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भोजपुरी, बंगाली, पंजाबी, मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और गुजराती भाषा में भी कार्यक्रम स्ट्रीम होते हैं।  बी-टाउन इंडस्ट्री से लगातार महिलाओं पर हुए कथित अत्याचार की खबरें आ रही हैं। महिलाओं के साथ रेप, पत्नी के साथ मारपीट मामले सामने आने के बाद इंडस्ट्री एक बार फिर कटघड़े में हैं।


 

Content Writer: Smita Sharma

Case registeredVibhu AgarwalmolestingBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...