main page

5 साल बाद पब्लिक अपीयरेंस: लहंगा-चोली पहनकर फैमिली संग नवरात्रि इवेंट में पहुंची 'गरबा क्वीन' दया भाभी,सादगी ने जीता दिल

Updated 17 October, 2023 11:38:39 AM

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर किसी का सबसे पसंदीदा शो है। यह शो 2008 में शुरू हुआ था और तब से लेकर अब तक ये शो लोगों के दिलों में बसा है। इस शो का हर किरदार लोगों के दिलों दिमाग में घर किए है। सबसे ज्यादा लोगों को दया भाभी यानी दिशा वकानी और जेठालाल बने दिलीप जोशी का किरदार पसंद है। दिशा भले

मुंबई: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर किसी का सबसे पसंदीदा शो है। यह शो 2008 में शुरू हुआ था और तब से लेकर अब तक ये शो लोगों के दिलों में बसा है। इस शो का हर किरदार लोगों के दिलों दिमाग में घर किए है। सबसे ज्यादा लोगों को दया भाभी यानी दिशा वकानी और जेठालाल बने दिलीप जोशी का किरदार पसंद है। दिशा भले ही सालों से शो में नजर नहीं आई हैं, लेकिन उनके चाहने वाले आज भी शो में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

सालों से एक्ट्रेस पर्दे से गायब है और किसी पब्लिक इवेंट में भी नजर नहीं आती हैं। वहीं अब लगभग 5 साल बाद दिशा को स्पाॅट किया गया। दिशा सोमवार को पति मयूर पाडिया, बेटे और बेटी संग नवरात्रि इवेंट में पहुंची। इस इवेंट में दिशा एकदम गुजराती लुक में पहुंची थी। दिशा ने क्रीम रंग का नेट लहंगा पहना था, जिसमें चौड़ा बॉर्डर था। उन्होंने इसे गुलाबी कढ़ाई वाले ब्लाउज और एक सजावटी दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। दिशा ने नेकलेस, झुमके, कड़ा, मिनिमल मेकअप, बिंदी और खुले बालों के साथ अपने लुक को निखारा। दिशा का ये सादगी भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

Bollywood Tadka

इसके अलावा हमें उनके बेटे की भी झलक मिली, जिसका जन्म पिछले साल हुआ था। बैकग्राउंड में दिशा के पति मयूर को अपने बेटे को गोद में लिए देखा जा सकता है, जो पीले रंग की आउटफिट में बहुत प्यारा लग रहा था। दूसरी ओर मयूर नारंगी रंग के कुर्ते में खूबसूरत लग रहे थे, जिसे उन्होंने क्रीम रंग की धोती पायजामा के साथ स्टाइल किया था।

Bollywood Tadka

एक अन्य वीडियो में दिशा को अपने पति और बेटी के साथ कार्यक्रम में देखा जा सकता है। वीडियो में हमें उनकी प्यारी बेटी स्तुति की भी झलक देखने को मिली। हल्के नीले रंग की रफ़ल-डिटेल फ्रॉक पहने हुए स्तुति प्यारी लग रही थी। दिशा ने एक अनोखा हेयरबैंड लगाकर अपनी बेटी के लुक को पूरा किया। वीडियो में एक्ट्रेस को अपनी बेटी का चेहरा पोंछते हुए देखा जा सकता है क्योंकि गर्मी के कारण उसे पसीना आ रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

मालूम हो कि दिशा वकानी 2017 से Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के साथ-साथ एक्टिंग से दूर हैं। साल 2017 में उन्होंने बेटी के जन्म के बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ दिया था। कुछ समय बाद ऐसी खबरें आई थीं कि दिशा वकानी शो में वापसी करेंगी, लेकिन कुछ वजहों के कारण बात बीच में ही अटक गई। इसके बाद मई 2022 में दिशा वकानी ने बेटे को जन्म दिया। तबसे दिशा वकानी घर-गृहस्थी में बिजी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

DayabenDisha VakaniPublic AppearanceNavratriFamilyTaarak Mehta Ka Ooltah ChashmahBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...