main page

हाथों में हाथ थाम एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए 'दीपवीर', स्वेट शर्ट और पैंट में दीपिका का दिखा स्वैग

Updated 11 July, 2022 11:56:23 AM

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के पावर कपल में से एक हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर कपल की रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रहती हैं। रणवीर भी दीपिका से अपने प्यार का इजहार करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते।इसी बीच दीपिका और रणवीर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। दरअसल, बीते दिनों रणवीर सिंह का जन्मदिन था। इस मौके पर बॉलीवुड कपल यूसए में था।वहां इन्होंने साथ में रणवीर सिंह का जन्मदिन मनाया। अब 10 जुलाई की रात दीपवीर मुंबई लौट आए हैं।

मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के पावर कपल में से एक हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर कपल की रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रहती हैं। रणवीर भी दीपिका से अपने प्यार का इजहार करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते।इसी बीच दीपिका और रणवीर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। दरअसल, बीते दिनों रणवीर सिंह का जन्मदिन था। इस मौके पर बॉलीवुड कपल यूसए में था।

Bollywood Tadka

वहां इन्होंने साथ में रणवीर सिंह का जन्मदिन मनाया। अब 10 जुलाई की रात दीपवीर मुंबई लौट आए हैं। एयरपोर्ट से कपल की कई तस्वीरें सामने आईं हैं। लुक की बात करें तो दीपिका व्हाइट स्वेट शर्ट और पैंट में कूल दिखीं।

Bollywood Tadka

 हाई बन और स्पोर्ट शूज से दीपिका ने अपने लुक को पूरा किया था।  रणवीर सिंह की बात करें तो एक बार फिर एक्टर अपने अतरंगी अंदाज में नजर आए। एक्टर रेड पैंट के साथ बीज कलर के हुडी में नजर आए।

Bollywood Tadka

एयरपोर्ट पर एक दूजे का हाथ थामे रणवीर दीपिका कपल गोल दे रहे हैं। कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह हाल ही में ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आए थे।अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह आलिया भट्ट के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे। वहीं दीपिका फिल्म ‘गहराइयां’ में दिखाई दी थीं। दीपिका जल्द ही पठान, फाइटर जैसी फिल्मों में दिखेंगी।

 

Content Writer: Smita Sharma

Deepika PadukoneRanveer SinghMumbai airportBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...