main page

Project K से रिवील हुआ Deepika Pdukone का फर्स्ट लुक, एक्ट्रेस के इंटेंस लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Updated 18 July, 2023 09:41:23 AM

बीते सोमवार यानी 17 जुलाई को फिल्म से दीपिका का फर्स्ट लुक शेयर किया गया

मुंबई। साउथ के सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ काफी चर्चा में हैं। दोनों एक्टर्स पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं और ऐसे में दोनों के फैंस प्रभास और दीपिका पादुकोण को एक साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसी के चलते अब मेकर्स ने नाग अश्विन की एपिक साइंस फिक्शन फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है।

बीते सोमवार यानी 17 जुलाई को फिल्म से दीपिका का फर्स्ट लुक शेयर किया गया, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। पोस्टर में दीपिका पादुकोण का किलर लुक दिखाई दे रहा है। बिखरे बाल और रग आउटफिट देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस एक स्ट्रोंग कैरेक्टर प्ले करने वाली हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

आपको बता दें यह दीपिका पादुकोण का नाग अश्विन और कमल हासन के साथ भी पहला प्रोजेक्ट हैं। बता दें कि ‘प्रोजेक्ट के’ 12 जनवरी 2024 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज़ होगी। अब इंतजार है तो बस फिल्म के रिलीज होने का। 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Deepika Pdukonefirst lookProject Kintense lookactressexcitement

loading...