main page

Final Goodbye: दिलीप कुमार,सिद्धार्थ से लेकर टीवी के 'रावण' समेत ये स्टार्स हुए आंखों से ओझल, इंडस्ट्री के लिए काल साबित हुआ साल 2021

Updated 25 December, 2021 02:07:30 PM

जैसा कि कहा जाता है जीवन क्षणभंगुर है। लोग जन्म लेते हैं,अपनी जिंदगी जीते हैं और चुपचाप इस दुनिया को अलविदा कह जाते हैं। जहां कुछ लोग लंबी आयु तक जीते हैं। वहीं कुछ जल्द ही दुनिया को अलविदा कह जाते हैं। साल 2020 की तरह ये 2021 भी बी-टाउन इंडस्ट्री के लिए एक काल की तरह साबित हुआ। पिछले साल यानी 2020 में सुशांत सिंह राजपूत, वाजिद खान, सरोज खान जैसी कई अहम लोगों ने दुनिया से मुंह मोड़ लिया था. ठीक उसी तरह साल 2021 ने भी हमें कई ज़ख्म दिए हैं जिनकी चुभन हर सदी में महसूस होगी। बॉलीवुड ने  इस साल भी अपन

मुंबई: जैसा कि कहा जाता है जीवन क्षणभंगुर है। लोग जन्म लेते हैं,अपनी जिंदगी जीते हैं और चुपचाप इस दुनिया को अलविदा कह जाते हैं। जहां कुछ लोग लंबी आयु तक जीते हैं। वहीं कुछ जल्द ही दुनिया को अलविदा कह जाते हैं। साल 2020 की तरह ये 2021 भी बी-टाउन इंडस्ट्री के लिए एक काल की तरह साबित हुआ। पिछले साल यानी 2020 में सुशांत सिंह राजपूत, वाजिद खान, सरोज खान जैसी कई अहम लोगों ने दुनिया से मुंह मोड़ लिया था. ठीक उसी तरह साल 2021 ने भी हमें कई ज़ख्म दिए हैं जिनकी चुभन हर सदी में महसूस होगी। बॉलीवुड ने  इस साल भी अपने कई उबरते स्टार्स खोए। इस लिस्ट में देखिए वो स्टार्स  जिन्होनें साल 2021 में दुनिया को अलविदा कह दिया।


Bollywood Tadka

 

राजीव कपूर 

बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर राजीव कपूर का 9 फरवरी को निधन हो गया। इंडस्ट्री के शौमैन राज कपूर के बेटे 58 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के बाद दुनिया को अलविदा कह गए। राजीव कपूर रणधीर कपूर और दिवंगत ऋषि कपूर के छोटे भाई थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें चिंपू नाम से जाना जाता है। राजीव ने 1985 की ब्लॉकबस्टर 'राम तेरी गंगा मैली' से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ  मंदाकिनी थी। 

Bollywood Tadka

अमित मिस्त्री 

'तेनाली रामा' जैसे शो और 'क्या कहना', 'एक चालीस की लास्ट लोकल, 'यमला पगला दीवाना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता अमित मिस्त्री का 23 अप्रैल को 47 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Bollywood Tadka

 

श्रवण राठौड़

नदीम-श्रवण संगीतकार जोड़ी के श्रवण राठौड़ का 23 अप्रैल को 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन COVID-19 के चलते हुआ। 

Bollywood Tadka

 

राज कौशल

बाॅलीवुड एक्ट्रेस  मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राज कौशल 49 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। पति के अचानक हुए निधन ने मंदिरा को अंदर से तोड़ गिया। मंदिरा ने रूढ़ियों को तोड़ते हुए राज का अंतिम संस्कार किया। 

Bollywood Tadka


दिलीप कुमार

बाॅलीवुड के ट्रेजिडी किंग यूसुफ खान यानि एक्टर दिलीप कुमार 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। 7 जुलाई 2021 को दिलीप कुमार ने अपनी अंतिम सांस ली थी। दिलीप कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। 5 दशकों से दिलीप कुमार का चार्म बॉलीवुड में चलता आया है।

Bollywood Tadka
 

 

सिद्धार्थ शुक्ला

बिग बाॅस 13 के विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हर किसी की आंखों में आंसू दे गया। सिद्धार्थ शुक्ला 2 सितंबर को महज 40 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। अपनी मां के इकलौते बेटे और 2 बहनों के अकेले भाई सिद्धार्थ का निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ। सिद्धार्थ के निधन की खबर ने हर किसी को झटका दे दिया था। वहीं उनकी दोस्त शहनाज गिल भी सिद्धार्थ के निधन से सदमे में चली गईं थीं। 

Bollywood Tadka

 

सुरेखा सिकरी

सुरेखा सिकरी वह एक्ट्रेस थी जिसे  नेशनल अवार्ड जैसा सम्मान मिला..दादी सा का दर्जा मिला..लेकिन शायद जिंदगी का सफर बस इतना ही था। 16 जुलाई को दादीसा उर्फ सुरेखा सिकरी ने 75 साल की उम्र में अलविदा कह दिया। वह अपने आखिरी वक्त तक काम करती रहीं।

Bollywood Tadka

अनुपम श्याम

टीवी इंडस्ट्री में अपने खौफनाक अंदाज से लोगों को अपना कायल बनाने वालेसज्जन सिंह यानि अनुपम श्याम ने भी साल 2021 में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन 8 जुलाई को 63 की उम्र में निधन हुआ। इनका दबदबा और इनके बोलने का अंदाज सबसे हटके था।

Bollywood Tadka

घनश्याम नायक

नट्टू काका यानि घनश्याम नायक इस साल 3 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह गए। 77 साल के घनश्याम नायक कैंसर से जंग हारे। 

Bollywood Tadka

अरविंद त्रिवेदी

टीवी के रावण यानि अरविंद त्रिवेदी 6 अक्टूबर को 82 की उम्र में दुनिया से चल बसे। उनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुए। 

Bollywood Tadka

 

पुनीत राजकुमार

'पावर' और 'युवरत्ना' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उस समय वह 46 वर्ष के थे।
 

Content Writer: Smita Sharma

Dilip KumarSidharth ShuklaSurekha SikriRajiv Kapoorgoodbye 2021Bollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...