''ससुराल सिमर का'' फेम दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। शादी के बाद दोनों अपना खुशहाल जीवन जी रहा है। दीपिका और शोएब दोनों ही सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से फैंस को जरूर रूबरू कराते हैं।
11 Jul, 2022 04:03 PMमुंबई: 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। शादी के बाद दोनों अपना खुशहाल जीवन जी रहा है। दीपिका और शोएब दोनों ही सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से फैंस को जरूर रूबरू कराते हैं।

हाल ही में दीपिका और शोएब ने परिवार संग बकरीद (ईद उल अजहा) मनाई। हर बार की तरह इस बार भी दीपिका के लिए ईद बेहद खास रही। इस दौरान की कई तस्वीरों की झलक दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दिखाई है।

लुक की बात करें तो दीपिका ब्लू कलर के सूट-सलवार में बला की खूबसूरत लग रही हैं। हाथों में पिया के नाम की मेहंदी, लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स दीपिका के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। दीपिका के इस सूट ने उनके ईद को और भी खास बना दियाउनकी ननद सबा इब्राहिम ने उन्हें यह गिफ्ट किया था।

बिल्कुल ट्रेडिशनल स्टाइल में उनका अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। शोएब की बात करें तो वह व्हाइट कुर्ते-पजामा के साथ ब्लैक जैकेट में हैंडसम दिख रहे थे। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2 साल की डेटिंग के बाद शोएब और दीपिका ने 2018 में भोपाल में शादी कर ली थी। दीपिका ने शोएब इब्राहिम से शादी करने के बाद इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। दोनों की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर फैजा इब्राहिम रखा।
काम की बात करें तो दीपिका आखिरी बार 'ससुराल सिमर का 2' में नजर आईं थीं। वहीं शोएब लंबे समय बाद किसी प्रोजेक्ट पर इन दिनों काम कर रहे हैं।