दुआ लिपा हॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों से फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। हाल ही दुआ लिपा को नए बाॅयफ्रेंड Callum Turner के साथ Beverly Hills में स्पाॅट किया गया।
31 Jan, 2024 05:02 PMलंदन: दुआ लिपा हॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों से फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। हाल ही दुआ लिपा को नए बाॅयफ्रेंड Callum Turner के साथ Beverly Hills में स्पाॅट किया गया।
28 वर्षीय गायिका जिसने इस महीने की शुरुआत में एक्टर के साथ अपने रोमांस की पुष्टि की थी इन तस्वीरों में नए शख्स के साथ कोजी होती नजर आ रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में इस नए कपल को Beverly Hills की सड़क के बीचों बीच बाहों में बाहें डाल चलते देखा जा सकता है।
इतना ही नहीं एक तस्वीर में हसीना नए बाॅयफ्रेंड Callum Turner संग लिप लाॅक करती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो दुआ लिपा क्राॅप टाॅप और जींस में स्टाइलिश लग रही हैं।
वहीं उनके नए बाॅयफ्रेंड Callum Turner व्हाइट टी-शर्ट और जींस में हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीरों में दुआ लिपा हाथ में काॅफी कप थामें नजर आ रही हैं। फैंस इस नए लव बर्ड की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।