main page

बहन के निधन से टूटीं जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल...ईडी ने जब्त की राज कुंद्रा की 98 करोड़ की संपत्ति, पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरें

Updated 18 April, 2024 04:46:30 PM

मनोरंजन जगत में अप्रैल महीने का 18वां दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। एक तरफ बहन डिंपल के निधन से तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल बुरी तरह टूट गईं। वहीं दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बार फिर मुश्किलों में फंस गए। ईडी ने बिटकॉइन फर्जीवाड़ा केस में राज कुंद्रा के खिला

मुंबई: मनोरंजन जगत में अप्रैल महीने का 18वां दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। एक तरफ बहन डिंपल के निधन से तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल बुरी तरह टूट गईं। वहीं दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बार फिर मुश्किलों में फंस गए। ईडी ने बिटकॉइन फर्जीवाड़ा केस में राज कुंद्रा के खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया है। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने राज कुंद्रा की 98 करोड़ की संपत्त‍ि जब्‍त कर ली है, जिसमें जुहू का फ्लैट और पुणे में का बंगला भी शामिल है। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों पर एक नजर...

 जुहू स्थित फ्लैट..पुणे वाला बंगला...ED ने जब्त की राज कुंद्रा की 98 करोड़ की संपत्ति 

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर मुश्किलों में फंस गए हैं। ईडी ने बिटकॉइन फर्जीवाड़ा केस में राज कुंद्रा के खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया है। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने राज कुंद्रा की 98 करोड़ की संपत्त‍ि जब्‍त कर ली है, जिसमें जुहू का फ्लैट और पुणे में का बंगला भी शामिल है। 

जिंदगी से जंग हारी तारक मेहता की 'मिसेज रोशन' की बहन

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पुरानी 'मिसेज रोशन' यानि एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्ट्रेस का उनकी बहन डिंपल से हमेशा के लिए साथ छूट गया है। जी हां, डिंपल ने 13 अप्रैल को 45 की उम्र में अपने होमटाउन जबलपुर,मध्य प्रदेश में अंतिम सांस ली। जिस समय डिंपल का निधन हुआ उस दौरान जेनिफर उनके साथ नहीं थी। उन्हें किसी काम के लिए मुंबई आना पड़ा था। वहीं बहन के निधन से जेनिफर बुरी तरह टूट गई हैं।

'सुहानी सी लड़की' फेम राजश्री रानी ने लाडले का रखा ये प्यारा सा नाम

'सुहानी सी एक लड़की' फेम राजश्री रानी के घर इसी साल बच्चे की किलकारी गूंजी। राजश्री रानी ने प्यार के महीने यानि 1 फरवरी को प्यारे से बेटे को जन्म दिया। शादी के 3 साल बाद राजश्री ने पति गौरव मुकेश जैन संग पहले बच्चे का स्वागत किया। वहीं अब बच्चे के जन्म के लगभग 2 महीने बाद कपल ने न्यूबाॅर्न बेबी के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर कर उसके नाम का खुलासा किया। कपल ने न्यूबाॅर्न बेबी का नाम सहस्त्र गौरव रखा है।  

भारती ने दिखाईं गोविंदा की भांजी आरती के वेडिंग कार्ड की झलक

 

 एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' फेम आरती सिंह दुल्हनिया बनने जा रही हैं। आरती 25 अप्रैल को दीपक चौहान संग सात फेरे लेंगी। शादी की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही हैं। हाल ही में आरती शादी का पहला कार्ड लेकर महादेव की शरण में पहुंची थी। आरती ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में शादी का कार्ड दिया था। वहीं अब आरती ने फैमिली और फ्रेंड्स को भी इन्विटेशन भेज दिया है। हाल ही में आरती सिंह के भाई कृष्णा अभिषेक की बेहद करीबी भारती सिंह और पूरे परिवार को भी शादी में इनवाइट किया गया है। फेमस कॉमेडियन ने अपने व्लॉग में आरती की शादी के इनविटेशन कार्ड की झलक शेयर की जिसमें सफेद और सुनहरे रंग की थीम है।

 

दूसरी बार मां बनने जा रही हैं 'मेरी आशिकी तुमसे ही' फेम स्मृति खन्ना 

 

'मेरी आशिकी तुमसे ही' फेम स्मृति खन्ना की गोद एक बार फिर भरने जा रही हैं। जी हां, स्मृति का घर फिर से किलकारियों से गूंजने वाला है। स्मृति दूसरी बार मां बनने जा रही हैं जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी।  इसी के साथ उन्होंने पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटोज भी शेयर की हैं। तस्वीरों में उनके पालतू डॉगी 'लुकास' को भी देखा जा सकता है। लुक की बात करें तो स्मृति ऑफ शोल्डर ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। एक तस्वीर में उनकी बेटी अनायका मां के बेबी बंप को चूमती दिख रही हैं।

 

अनंत अंबानी ने 'कामाख्या' और 'श्री जगन्नाथ मंदिर' में दान किए 2.51-2.51 करोड़

 

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। अंबानी फैमिली को अक्सर मंदिरों में दान करते देखा गया है। वहीं अब मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने दरियादिली दिखाईं। अनंत अंबानी 16 अप्रैल 2024 को अनंत 12वीं सदी के 'पुरी जगन्नाथ मंदिर' पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने यहां बहुत बड़ी रकम दान भी की।खबरों के मुताबिक अनंत ने मंदिर में 2.51 करोड़ रुपए का दान दिया है।

  'चमकीला' की सक्सेस के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं परिणीति चोपड़ा

 बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर चर्चा में हैं।  उनकी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है जिसे जब वी मेट वाले इम्तियाज अली ने बनाया है। फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ हैं। इसमें दिलजीत ने जहां सिंगर चमकीला का किरदार निभाया है। वहीं परिणीति उनकी पत्नी अमरजीत के रोल में हैं। फिल्म को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। वहीं अब फिल्म के सक्सेस होने की खुशी में परिणीति बप्पा के दरबार सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। 

 

सज धज कर नवमी पर मां और बेटी संग इस्कॉन मंदिर पहुंची शिल्पा शेट्टी

बाॅलीवुड शिल्पा शेट्टी का नाम इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। शिल्पा की गिनती उन हसीनाओं में होती हैं जिनकी भगवान में कड़ी आस्था है। एक्ट्रेस को अक्सर हर खास दिन पर मंदिर में नतमस्तक होते देखा गया है। दुर्गाअष्टमी पर शिल्पा ने अपने घर कन्या पूजन किया।वहीं 17 अप्रैल नवनी के दिन शिल्पा मां सुनंधा शेट्टी और बेटी समीषा शेट्टी कुंद्रा के साथ इस्कोन मंदिर पहुंची। इस दौरान सभी का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो शिल्पा व्हाइट सूट में बला की खूबसूरत लगीं।

'हैप्पी बर्थडे मेरे मैनीकॉर्न' अदिति हैदरी ने लुटाया होने वाले पति सिद्धार्थ पर प्यार

  बाॅलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ सूर्यनारायण इंडस्ट्री के नए लव बर्ड्स हैं। लंबे समय की डेटिंग की खबरों के बाद कपल ने हाल ही में सगाई की थी। वहीं अदिति को पता है कि अपने होने वाले पति को स्पेशल कैसे फील करवाना है। यही वजह है कि अदिति ने अपने लव सिद्धार्थ संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर उनके नाम प्यार भरा पोस्ट शेयर किया। दरअसल,17 अप्रैल को सिद्धार्थ का बर्थडे था। ऐसे में अदिति ने उनके नाम खास पोस्ट शेयर किया।  

 

 महादेव के चरणों में शादी का पहला कार्ड...काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची आरती सिंह 

गोविंदा की भांजी और काॅमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। आरती इसी महीने (अप्रैल) की 25 तारीख को अपने प्यार दीपक चौहान से शादी रचाएंगी। आरती की शादी में अब बस एक हफ्ता बचा है। ऐसे में पूरा परिवार शादी की तैयारियों में बिजी हैं। आरती का घर रोशनी से जगमगा उठा है। इसके साथ ही आरती की शादी से पहले घर में माता रानी का जगराता हुआ था। आरती सिंह ने जागरण की सभी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं अब आरती सिंह अपनी शादी का लेकर महादेव के दरबार में पहुंच गई हैं।

साराभाई वर्सेस साराभाई रीयूनियन

 

टीवी की दुनिया में ऐसे कई शोज हैं जिनकी शुरुआत 2000 के दशक में हुई, लेकिन उन्होंने लंबे समय कर दर्शकों के बीच अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखा और सालों तक चला। उन्हीं में से एक रत्ना पाठक शाह और रूपाली गांगुली का शो भी था जिसने 13 साल तक दर्शकों को गुदगुदाया था। शो का नाम है 'साराभाई वर्सेस साराभाई'। इस शो की शुरुआत साल 2004 में हुई थी और ये खत्म 2017 में हुआ था। शो के किरदार और उसके डायलॉग्स आज भी लोगों के दिलों में ताजा है। अब हाल ही में शो के जुड़े कलाकारों की मुलाकात हुई जिसकी तस्वीर रुपाली गांगुली ने इंस्टा पर शेयर की है। तस्वीर में राजेश कुमार, सतीश शाह दिख रहे हैं। इस तस्वीर में रत्ना पाठक की कमी जरूर महसूस हो रही है। इसके अलावा एक वीडियो भी है जिसमें एक्टर्स एक-दूसरे से खुलकर बात करते और एक-दूसरे को चिढ़ाते नजर आए। 

Content Writer: Smita Sharma

Raj KundraTaarak Mehta Ka Ooltah ChashmahJennifer Mistry BansiwalRajshri RaniSmriti KhannaAnant AmbaniParineeti ChopraShree Siddhivinayak Temple Amar Singh ChamkilaShilpa ShettyAditi Rao HydariSiddharthArti SinghBollywoodTelevision

loading...