main page

रिलीज हुआ Animal का धमाकेदार ट्रेलर, पापा की खातिर खूनी खेल में उतरेंगे रणबीर कपूर

Updated 23 November, 2023 03:18:31 PM

जिस पर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो आ आखिरकार आ ही गया है। रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एनिमल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एनिमल' का फैंस बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी बज भी बन हुआ है। 'एनिमल' में रणबीर पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ नजर आ रहे हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म के टीजर से लेकर इसके गानों को भी खूब प्यार मिल रहा है। इसी बीच मेकर्स ने 'एनिमल' का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जिसका फैंस को कब से इंतजार था।

 

रणबीर कपूर की 'एनिमल' का ट्रेलर हुआ रिलीज
ट्रेलर में रणबीर कपूर अलग-अलग छह लुक में नजर आ रहे हैं। उनका रोल बचपन से शुरु होकर टीनएज और जवानी तक आता है। इस दौरान एक्टर हर गेटअप स्क्रीन पर छा जाते हैं। उनके अलग-अलग शेड्स से नजरें हटाना दर्शकों के लिए बेहद मुश्किल हैं। फिल्म में धमाकेदार एक्शन से लेकर फुल टू सस्पेंस है, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए हैं। वहीं बॉबी देओल बिना कुछ बोले भी खतरनाक विलेन के रूप में जबरदस्त लगते हैं। रणबीर के साथ उनकी टक्कर देखनेलायक है। 

Bollywood Tadka

कैसा है ट्रेलर
रणबीर की पूरी लड़ाई उनके पापा के लिए हैं, जिनपर वह अपनी जान छिड़कते हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक बच्चे से होती है,जिसके लिए उसके पापा के पास समय नहीं है। बाप-बेटे का यह रिश्ता बाकी रिश्तों से काफी अलग और गहरा है। इतना गहरा कि रणबीर अपने पिता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। बदले की आग में वह ऐसे खूनी खेल में उतरते हैं, जहां हरतरफ सिर्फ और सिर्फ खौफनाक विलेन हैं। ट्रेलर में बॉबी देओल काफी कम नजर आते हैं, बावजूद इसके वह रणबीर को हर-तरह से कड़ी टक्कर देते हैं। 

गौरतलब है कि यह फिल्म रणबीर कपूर के करियर की सबसे लंबी फिल्म कही जा रही है, जिसकी समयसीमा 3 घंटे 21 मिनट और 23 सेकंड है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट मिला है। ऐसे में इसे 18 साल से ऊपर के लोग सिनेमाघरों में जाकर देख सकते हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा ने किया है, जो 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर कपूर की इस फिल्म का सीधा क्लैश विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से होगा, जिसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। दोनों की फिल्मों का दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 

Content Editor: Varsha Yadav

रणबीर कपूररश्मिका मंदानाएनिमल फिल्मएनिमल ट्रेलरएनिमल का ट्रेलर हुआ रिलीजAnimal TrailerAnimal Trailer outAnimalAnil KapoorRashmika MandannaBobby Deol

loading...