main page

‪#GayatriMantra4SSR: सुशांत के लिए 9 घंटों तक पूरी दुनिया ने  किया गायत्री मंत्र का जाप, श्वेता सिंह ने शेयर की तस्वीरें

Updated 23 August, 2020 11:11:56 AM

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनका परिवार बीते 2 महीने से इंसाफ की लड़ाई लड़ रहा है। परिवार के साथ-साथ पूरा देश एक्टर को न्याय दिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए ट्रेंड चल रहे हैं।

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनका परिवार बीते 2 महीने से इंसाफ की लड़ाई लड़ रहा है। परिवार के साथ-साथ पूरा देश एक्टर को न्याय दिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए ट्रेंड चल रहे हैं।

Bollywood Tadka

22 अगस्त को सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ग्लोबल प्रेयर मीट का आयोजन किया, जिसमें सुशांत के फैंस ने गायत्री मंत्र का जाप किया और एक बार फिर न्याय की गुहार लगाई।  इस ऑनलाइन मुहिम में सुशांत सिंह राजपूत के लाखों चाहने वालों ने हिस्सा लिया था।

 

 

 

इस ऑनलाइन प्रोटैस्ट की तस्वीर श्वेता ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा-"इस इवेंट ने छू लिया। आप सभी की मौजूदगी में बेहद सकारात्मक महसूस कर रही हूं। उन सभी का धन्यवाद, जिन्होंने इसे संगठित करने में मदद की। 101 से अधिक देशों के लोग इसमें शामिल हुए। कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो मुस्लिम, हिंदू या ईसाई है, वे सभी हमारे प्रिय सुशांत के लिए गायत्री मंत्र का जाप कर रहे थे।"

Bollywood Tadka

इसके अलावा गणेश उत्सव के मौके पर उन्होंने सुशांत की गणपति बप्पा के साथ अनदेखी तस्वीर भी शेयर की। श्वेता सिंह कीर्ति ने कैप्शन में लिखा- वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटिसमप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।#warriors4ssr #justiceforsushanthsinghrajput #godiswithus" 

Bollywood Tadka

बता दें कि सुशांत केस की छानबीन के लिए सीबीआई कर रही हैं।  20 अगस्त की रात को सीबीआई मुंबई पहुंची थी। सीबीआई की टीम फुल एक्शन में है। गवाहों से लगातार पूछताछ हो रही है। कई अहम दस्तावेजों को एग्जामिन किया जा रहा है। शनिवार को सुशांत के घर पर क्राइम सीन को भी रीक्रिएट किया गया। इस दौरान एक्टर के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज भी साथ में मौजूद रहे।  

: Smita Sharma

sushant singh rajputshweta singh kritifans‪GayatriMantra4SSRBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...