main page

अंधेरी स्थित फ्लाईओवर को मिलेगा श्रीदेवी का नाम, कई लोगों ने जताई आपत्ति

Updated 20 June, 2018 05:28:02 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के बाद सारी बाॅलीवुड इंडस्ट्री और उनके फैंस शोक में डुब गए थे। इसी बीच श्रीदेवी के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। खबरों के मुताबिक मुंबई में एक फ्लाईओवर को श्रीदेवी का नाम दिया जाएगा। बीजेपी कॉर्पोरेटर योगीराज दाभाडकर ने मुंबई के अंधेरी इलाके के एक फ्लाईओवर को

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के बाद सारी बाॅलीवुड इंडस्ट्री और उनके फैंस शोक में डुब गए थे। इसी बीच श्रीदेवी के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। खबरों के मुताबिक मुंबई में एक फ्लाईओवर को श्रीदेवी का नाम दिया जाएगा।

Bollywood Tadka

बीजेपी कॉर्पोरेटर योगीराज दाभाडकर ने मुंबई के अंधेरी इलाके के एक फ्लाईओवर को श्रीदेवी का नाम देने के लिए वहां के मेयर से गुहार लगाई है। उन्होंने वहां के मेयर को एक खत लिखकर मांग की है कि मुंबई स्थित अंधेरी लोखंडवाला कॉम्पलेक्स के पास मोगरा नाले वाले फ्लाईओवर को श्रीदेवी का नाम दिया जाए। 

Bollywood Tadka

योगीराज ने मेयर से अपनी मांग रखते हुए कहा कि श्रीदेवी की याद में इस फ्लाईओवर को अभिनेत्री श्रीदेवी उड़ानपूल का नाम दिया जाए। गौरतलब है कि योगीराज की बात पर अभी विचार चल रहा है।

Bollywood Tadka

अगर वह योगीराज की बात मान लेते हैं तो जल्द ही फ्लाईओवर का नाम बदल दिया जाएगा। वहीं कुछ लोगों ने योगीराज की इस मांग को गैरजरूरी करार दिया है। साथ ही लोगों ने योगीराज को सलाह दी है कि फ्लाईओवर की बजाय किसी चौक या रोड को श्रीदेवी का नाम देना चाहिए।

 

:

late srideviflyovermumbai

loading...