main page

मां बनने वाली हैं आरती छाबड़िया...कर्जदार हैं टीवी के 'राम', पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरें

Updated 04 April, 2024 05:21:27 PM

साल 2024 के अप्रैल महीने की 4 तारीख बी-टाउन से कई बड़ी खबरें लेकर आई । जहां एक तरफ 41 की उम्र में एक्ट्रेस आरती छाबड़िया मां बनने वाली हैं। वहीं तापसी पन्नू और मैथियास बोए की संगीत नाइट की वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इसके अलावा टीवी के 'राम' यानि यानी अरुण गोविल के कर्जदार होने की खबरें भी खूब चर्चा में हैं।

मुंबई: साल 2024 के अप्रैल महीने की 4 तारीख बी-टाउन से कई बड़ी खबरें लेकर आई । जहां एक तरफ 41 की उम्र में एक्ट्रेस आरती छाबड़िया मां बनने वाली हैं। वहीं तापसी पन्नू और मैथियास बोए की संगीत नाइट की वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इसके अलावा टीवी के 'राम' यानि यानी अरुण गोविल के कर्जदार होने की खबरें भी खूब चर्चा में हैं। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर..

शादी के 5 साल बाद भरेगी सूनी गोद: प्रेग्नेंट हैं Akshay Kumar की हीरोइन

 

साल 2024 कई बी-टाउन स्टार्स के लिए खुशियां लेकर आया। कई स्टार्स कपल्स के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। दीपिका पादुकोण,यामी गौतम, ऋचा चड्ढा समेत कई हसीनाओं की सूनी गोद इस साल भरेगी। वहीं अब इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि आरती छाबड़िया है। आरती छाबड़िया भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।  


संगीत नाइट में तापसी ने पति संग दी रोमांटिक परफॉर्मेंस

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस समय अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। मार्च महीने के आखिर में खबर आई थी कि तापसी पन्नू ने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड मैथियास बोए संग गुपचुप शादी रचा ली है। हालांकि ना तो तापसी की दुल्हन बने की कोई तस्वीर सामने आई थी और ना ही उन्होंने इसे लेकर को बयान दिया। वहीं 3 अप्रैल की शाम तापसी और मैथियास की शादी का एक वीडियो जरूर वायरल हुआ जो कपल की वरमाला के दौरान का है। शादी के बाद अब कपल के संगीत सेरेमनी के कुछ वीडियो सामने आए हैं। तापसी की शादी की सेरेमनी 20 मार्च से ही शुरू हो गई थी। सोशल मीडिया पर संगीत सेरेमनी के भी दो वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें से एक में तापसी अपनी बहन शगुन के साथ डांस कर रही हैं। वायरल वीडियो में शगुन को उसी लहंगे में देखा जा सकता है, जो कुछ दिन पहले सामने आई तस्वीरों में उन्होंने पहना हुआ था। वहीं दूसरे में तापसी मैथियास के साथ रूमानी हो रही हैं। 

 

कर्जदार हैं टीवी के 'राम'

 

टीवी के राम यानि यानी अरुण गोविल किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। अरुण गोविल अब एक्टिंग की दुनिया के अलावा चुनावी रणभूमि में अपनी किस्मत अजमाते हुए नजर आने वाले हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अरुण का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। वह बीजेपी पार्टी की तरफ से मेरठ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। टिकट मिलते ही टीवी के राम चुनावी रैलियों और रोड शोज में जुट चुके हैं। इस बीच एक्टर की नेट वर्थ को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। सिर्फ इतना ही नहीं अरुण पर 14 लाख के कर्जे को लेकर भी खबर सामने आई है। 

 

जेट ब्लैक बेंटले कॉन्टिनेंटल के मालिक बने रणबीर कपूर

 

रणबीर कपूर बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। एक्टर नेये जवानी है दीवानी, एनिमल, बेशरम, ऐ दिल है मुश्किल आदि जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। फिल्मों के अलावा रणबीर को उनकी लग्जरी लाइफ के लिए भी जाना जाता है। उनके पास कई शानदार गाड़ियों का कलेक्शन है।  रेंज रोवर से लेकर ऑडी और मर्सिडीज तक, रणबीर के गैरेज में एक से बढ़कर एक गाड़ी है। वहीं अब इस लिस्ट में एक और गाड़ी शामिल हो गई है। जी हां..रणबीर जेट ब्लैक बेंटले कॉन्टिनेंटल के मालिक बने। इस तरह रणबीर के लग्जरी कार कलेक्शन में एक और कार जुड़ गई है।

 


Happy Family: बेटे विलियम और पति संग आशका ने शेयर की तस्वीरें

 

 

एक्ट्रेस आशका गोराडिया इन दिनों इंडस्ट्री से दूर फैमिली संग टाइम बिता रही हैं। आशका ने 27 अक्टूबर साल 2023 में प्यारे से बेटे को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने अपने लाडले का नाम विलियम अलेक्जेंडर रखा है। अक्सर आशका अपने नन्हें राजकुमार संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं अब एक बार फिर आशका ने पति ब्रेंट गोबल और बेटे विलियम संग प्यारी की तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि इन तस्वीरों में भी आशका ने हमेशा की तरह विलियम के चेहरे को छिपाया है। सामने आई तस्वीर में  ब्रेंट गोबल कुर्ता पजामा में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी गोद में विलियम को उठाया है जो कुर्ते पजामा में क्यूट लग रहा है।

 

 

2 साल के हुए भारती-हर्ष के लाडले: 'मेरे घर राम आए हैं..हैप्पी बर्थडे गोला' कपल ने प्यार भरे अंदाज में बेटे को किया विश 

 

कॉमेडी की दुनिया के पॉपुलर कपल भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का एक प्यारा सा बेटा है जिसका नाम लक्ष्य लिंबाचिया है। कपल अपने लाडले को प्यार से गोला पुकारता है। वहीं अब उनका गोला उर्फ लक्ष्य 3 अप्रैल 2024 को दो साल का हो गया है। इस मौके पर लविंग पैरेंट्स ने अपने बच्चे की कुछ प्यारी तस्वीरें अपने-अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की हैं और उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 

 

लो नेकलाइन ड्रेस में शाहरुख की लाडली ने दिखाई अदाएं

 

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान इंडस्ट्री की चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। ग्लैमरस लुक्स और फैशन सेंस को लेकर लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहने वालीं सुहाना खान ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं। इस बार सुहाना ने स्टाइल के साथ अदाओं का भी दीदार कराया है। सामने आईं तस्वीरों में सुहाना फ्लोरल ड्रेस में स्टनिंग लग रही हैं। लो नेकलाइन वाली ड्रेस के साथ सुहाना खान ने किसी तरह की ज्वैलरी कैरी नहीं की हैं। 

 

रणबीर कपूर के बाद अब 'एनिमल' एक्टर सौरभ सचदेवा ने भी खरीदी लग्जरी कार

 

  बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी वी8 के मालिक बने। इसकी कीमत 8 करोड़ बताई जा रही हैं। वहीं अब रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में उनके को-स्टार सौरभ सचदेवा ने भी एक लग्जरी गाड़ी खरीदी है। सौरभ सचदेवा घर में एक नई बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज लेकर आए हैं। इस लग्जरी कार की कीमत 65.38 लाख रुपये से शुरू होकर 74.49 लाख  तक जाती है।  

 

पति संग मिलान में अलाना पांडे का बेबीमून

 

 एक्टर चंकी पांडे की भतीजी, अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर अलाना पांडे इस समय अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। अलाना पांडे जल्द ही पति पति आइवर मैक्रे के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। कपल ने कुछ दिन पहले ही बताया था कि उनके घर नन्हें शहजादे की किलकारी गूंजेगी। वहीं अब अलाना ने अपने बेबीमून की कुछ खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं। अलाना पांडे इटली के मिलान में पति आइवर मैक्रे संग बेबीमून मना रही हैं। 

 

एमी जैक्सन का ईस्टर सेलिब्रेशन

 'सिंह इज़ ब्लिंग' फेम एमी जैक्सन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एमी ने  मंगेतर एड वेस्टविक और अपने बेटे एंड्रियास के साथ ईस्टर डे सेलिब्रेट किया। 3 अप्रैल को एक्ट्रेस ने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

Content Writer: Smita Sharma

Taapsee PannuMathias BoeSangeet NightAarti ChabriaRanbir KapoorBharti SinghGolaSuhana KhanSaurabh SachdevaRamArun GovilBollywood Top NewsTelevisionHollywood

loading...