main page

महाराष्ट्र के भाइयों के हाथ लगा ऐसी मछली, 20 मिनट के अंदर बने लखपति

Updated 26 August, 2018 12:47:08 PM

महाराष्ट्र में रहने वाले दो भाइयों को के हाथ में हाल ही में ऐसा जैकपॉट लगा कि देखते ही देखते वे लखपति बन गए। दरअसल, समुद्र में जाल बिछाते ही दोनों भाइयों के हाथ जैकपोट लगा। पालघर में दो भाई मछली पकड़ रहे थे।

मुंबई: महाराष्ट्र में रहने वाले दो भाइयों को के हाथ में हाल ही में ऐसा जैकपॉट लगा कि देखते ही देखते वे लखपति बन गए। दरअसल, समुद्र में जाल बिछाते ही दोनों भाइयों के हाथ जैकपोट लगा। पालघर में दो भाई मछली पकड़ रहे थे।

 

Bollywood Tadka

 

तभी उनके जाल में 30 किलो की मछली फंस गई। वे फौरन उसे बेचने निकल पड़े। जैसे ही वे मछली बाजार पहुंचे, खरीददार गौर से उसे देखने लगे। दोनों भाइयों ने जो मछली पकड़ी थी वह घोल प्रजाति की थी।

 

Bollywood Tadka

 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उस मछली की बहुत मांग है। घोल मछली के फेफड़े और मांस का इस्तेमाल महंगी दवाइयां और सौंदर्य प्रसाधन बनाने के लिए किया जाता है। 

 

 

 

ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल होने वाले सॉल्यूबल टांकें बनाने में भी यह मछली उपयोगी है। सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया, हांगकांग में इनकी भारी मांग है। एक मछली की कीमत ज्यादा से ज्यादा हजार रुपये तक की होती है। मगर घोल मछली पूरे 5.5 लाख रुपये में बिकी। मछुआरों ने बताया बाजार पहुंचने के 20 मिनट के अंदर मछली बिक गई थी। 

: Neha

ghol fishsold5.5 lakhpalgharmaharashtraajab gajab

loading...