main page

OMG 2 का नया गाना हुआ रिलीज, सावन के महीने में शिव तांडव करते दिखे अक्षय कुमार

Updated 27 July, 2023 12:25:09 PM

'ओह माई गॉड 2' का नया गाना Har Har Mahadev हुआ रिलीज।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मचअवेटेड फिल्म 'ओह माई गॉड 2' को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं शिव भक्त और अक्षय के फैंस के लिए यह फिल्म किसी ट्रीट से कम नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि सावन का महीना चल रहा है और इस बार अक्षय भगवान शिव के किरदार में नजर आने वाले हैं। 

 

OMG 2 का नया गाना हुआ रिलीज
वहीं अब फिल्म का दूसरा गाना 'हर हर महादेव' रिलीज किया गया है। इस गाने को सुनने के बाद आप शिव की भक्ति में लीन हो जाएंगे। गाने में खिलाड़ी कुमार शिव तांडव करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर आपको रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

 

 

बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय भगवान कृष्ण के रूप में नजर आए थे, जो साल 2012 में रिलीज हुई थी।  फिल्म को दर्शकों की तरफ से ढेर सारा प्यार मिला था। धर्म और ईश्वर के ऊपर आधारित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब 11 साल बाद अक्षय कुमरा दोबार अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। वहीं अमित राय ने डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के दूसरे पार्ट में अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। खास बात बता दें कि इसके दूसरे पार्ट में 'रामायण' में राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल भी नजर आने वाले हैं। 

Content Editor: Sonali Sinha

Akshay KumarAkshay Kumar FilmOMG 2Har Har MahadevHar Har Mahadev Song Out

loading...