सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों शो ''इंडियाज़ गॉट टैलेंट'' को जज कर रहे हैं। बादशाह के साथ शो में शिल्पा शेट्टी और किरण खेर भी जज की भूमिका में हैं। इस शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स अपने हुनर का जलवा दिखाते हैं। जजेज कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती करते हैं और कई बार अपनी जिंदगी के उन पहलुओं से रूबरू करवाते हैं जो उनके फैंस नहीं जानते। हाल ही में बादशाह ने अपनी लाइफ का एक किस्सा शेयर किया जिसे सुनकर सभी इमोशनल हो गए।
30 Jan, 2022 10:32 AMमुंबई. सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों शो 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' को जज कर रहे हैं। बादशाह के साथ शो में शिल्पा शेट्टी और किरण खेर भी जज की भूमिका में हैं। इस शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स अपने हुनर का जलवा दिखाते हैं। जजेज कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती करते हैं और कई बार अपनी जिंदगी के उन पहलुओं से रूबरू करवाते हैं जो उनके फैंस नहीं जानते। हाल ही में बादशाह ने अपनी लाइफ का एक किस्सा शेयर किया जिसे सुनकर सभी इमोशनल हो गए।
बादशाह ने कहा- 'मेरी मम्मी सिर्फ पढ़ना चाहती थीं। वह पढ़ ही नहीं पाईं, लेकिन आज भी मुझे एक सीन याद है। मेरी मां गांव में रहती थीं। वह वहां से शहर पढ़ने के लिए जाती थीं। लेकिन बीच में ही मां की पढ़ाई छूट गई। मुझे आज भी याद है एक दिन मैं स्कूल से आ रहा था। मेरी मां जमीन पर बैठकर आटा गूंद रही थीं। उस वक्त वह एक हाथ से आटा गूंद रही थीं और दूसरे हाथ में किताब थी।
बादशाह ने आगे कहा- हमें पैदा करने के बाद मेरी मां ने एमए किया है। जब हम स्कूल जाते थे तब वो पढ़ाई करती थीं। एक मां अपने लिए कुछ नहीं करती है, मां ऐसा इंसान होती है जो अगर खुद के लिए कुछ करती है तो उन्हें गलत लगने लगता है।
बादशाह की बात को आगे बढ़ाते हुए किरण करती हैं 'मां को हमेशा लगता है मुझे अपने बच्चों को ऊपर करूं, अपने ऊपर कुछ भी कर के टाइम क्यों वेस्ट करूं' बादशाह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।