एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने लुक्स और फैशन से लाइमलाइट में रहना अच्छे से जानती हैं। वह अक्सर अपने ग्लैमरस लुक की तस्वीरें शेयर कर फैंस की धड़कने बढ़ा देती हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया है। जाह्नवी ने चैरी कलर के आउटफिट में अपनी ऐसी तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखने वाले मदहोश हुए जा रहे हैं और कमेंट कर उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
24 Jun, 2022 03:33 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने लुक्स और फैशन से लाइमलाइट में रहना अच्छे से जानती हैं। वह अक्सर अपने ग्लैमरस लुक की तस्वीरें शेयर कर फैंस की धड़कने बढ़ा देती हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया है। जाह्नवी ने चैरी कलर के आउटफिट में अपनी ऐसी तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखने वाले मदहोश हुए जा रहे हैं और कमेंट कर उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर बैकलेस मैरून कलर की शिमरी ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग थाई हाई शूज पेयर किए हुए हैं।
नाखूनों में मैचिंग कलर की नेल पॉलिश, लिप्स पर मैचिंग लिपस्टिक और मिनिमल मेकअप उनके लुक को कंप्लीट कर रही हैं।
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की हर अदा कमाल की लग रही है और वह कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही है।
एक तो कातिलाना अदाएं और दूसरा ग्लैमरस लुक...तो उन्हें देखकर फैंस का मदहोश होना तो लाजमी है।
वहीं एक्ट्रेस के काम की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म गुड लक जैरी में नजर आएंगी। उनकी यह फिल्म अगले महीने यानी 29 जुलाई को रिलीज होगी।