main page

नहीं रही 'क्योंकि सास...' की एक्ट्रैस की मां, आर्थिक तंगी से गुजर रही है खुद

Updated 24 February, 2018 11:23:54 AM

क्योंकि सास भी कभी बहू थी'' में काम कर चुकी जया भट्टाचार्य की मां का निधन आज सुबह (शनिवार) हुआ है। जानकारी के अनुसार उनकी मां का अंतिम संस्कार शनिवार रात 9.30 मुंबई में किया जाएगा।

मुंबई:  क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में काम कर चुकी जया भट्टाचार्य की मां का निधन आज सुबह (शनिवार) हुआ है। जानकारी के अनुसार उनकी मां का अंतिम संस्कार शनिवार रात 9.30 मुंबई में किया जाएगा। 

Bollywood Tadka
बता दें कि 79 साल की जया की मां की हालात कापी खराब थी। वह काफी समय से वेंटिलेटर पर चल रही थीं। उन्हें हार्ट की प्रॉब्लम थी। जया ने मां के मौत की खबर मैसेज के द्वारा सभी को दी। उन्होंने लिखा, 'It is with profound grief I inform that my mother has left for heavenly adobe today.' 

Bollywood Tadka

 

जया भी इन दिनों वे आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। उनके पास मां का इलाज कराने तक के पैसे नहीं थे। जया पिछले 17 सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं लेकिन इसके बाद भी उन्हें फिलहाल काम नहीं मिल रहा है। हाल ही में जया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे आर्थिक तंगी से गुजर रही है। उन पर 10 लाख रुपए का बर्डन है। और इसे बैलेंस करने के लिए वे काम की तलाश कर रही है।

:

jaya bhattacharyamotherdied

loading...