एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा ऐलान किया। एक्ट्रेस 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव में उतर सकती है। इस बात की घोषणा उन्होंने खुद की है।
03 Nov, 2023 05:39 PM बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा ऐलान किया। एक्ट्रेस 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव में उतर सकती है। इस बात की घोषणा उन्होंने खुद की है।
दरअसल, हाल ही में कंगना द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन के लिए गई, जहां उन्होंने माथा टेकने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि श्री कृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ूंगी।
बता दें, इससे पहले भी कंगना के चुनाव लड़ने की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने खुद इस बात का ऐलान किया है।
काम की बात करें तो कंगना रनौत हाल ही में फिल्म तेजस में नजर आईं। हालांकि, उनकी ये फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई है।