main page

फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 19 साल पूरे, करण जौहर ने वीडियो शेयर कर फैंस को कहा 'शुक्रिया'

Updated 15 December, 2020 10:43:07 AM

करण जौहर की फिल्म ''कभी खुशी कभी गम'' के 19 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफिट हुई थी। फिल्म को याद करते हुए करण जौहर ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जो खूब पसंद किया जा रहा है।

मुंबई. करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 19 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफिट हुई थी। फिल्म को याद करते हुए करण जौहर ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जो खूब पसंद किया जा रहा है।

Bollywood Tadka


शेयर वीडियो में फिल्म के कुछ सीन नजर आ रहे हैं। करण ने फिल्म को मिले इतने प्यार के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। वीडियो शेयर करते हुए करण ने लिखा- 'के3जी के 19 साल, आपका प्यार लगातार मिल रहा उसके लिए तह दिल से शुक्रिया। ये फिल्म मेरी फिल्मोग्राफी में हमेशा ही स्पेशल रहेगी। पिछले 19 सालों से सभी यादों और पलों के लिए धन्यवाद।' फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

बता दें ये फिल्म 14 दिसंबर 2001 को रिलीज हुई थी। इसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान ने अहम भूमिका निभाई थी। आज भी लोगों द्वारा इस फिल्म को पसंद किया जाता है। अब करण फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को रिलीज करने वाले हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन काम करते नजर आएंगे। इसके अलावा करण फिल्म 'तख्त' पर भी काम कर रहे हैं।
Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

karan joharAmitabh Bachchanshahrukh khankajolfilmkabhi khushi kabhi ghamcompleted19 yearsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...