टीवी एक्टर करणवीर बोहरा को लेकर एक खबर सामने आई हैं। खबरों की मानें तो उनकी नानी का निधन हो गया है। करणवीर अपनी नानी के बेहद करीब थे। करणवीर ने नानी की याद में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
04 Feb, 2019 04:33 PMमुंबई: टीवी एक्टर करणवीर बोहरा को लेकर एक खबर सामने आई हैं। खबरों की मानें तो उनकी नानी का निधन हो गया है। करणवीर अपनी नानी के बेहद करीब थे। करणवीर ने नानी की याद में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस तस्वीर में वह अपनी नानी की फोटो लेकर खड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ''मेरी सखी, मेरी दोस्त, मेरी नानी ने हमारा साथ छोड़ दिया है।
मुझे लगता है वे धार्मिक थीं जो कि हमारे साथ मानव जीवन को एंजॉय कर रही थीं। आपको बहुत मिस करेंगे मेरी प्यारी बड़ी मम्मी। हमें गाइड कर रोशनी दिखाते रहना और वहां से आशीर्वाद भेजते रहना।'' पिछले दिनों करणवीर जोधपुर में अपनी नानी और उनके दोस्तों से मिलने गए थे।
बता दें कि बीते दिनों ही मैक्सको मॉस्को जाने के लिए रवाना हुए करणवीर को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था। करणवीर ने मुसीबत में फंसने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और भारतीय दूतावास से मदद की गुहार लगाई थी। इस घटना के बाद सुषमा स्वराज ने करणवीर की मदद की थी।