एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें करीना बिरयानी का मजा लेती हुई नजर आ रही है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
22 Mar, 2022 10:10 AMमुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें करीना बिरयानी का मजा लेती हुई नजर आ रही है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
वीडियो में करीना व्हाइट बाथरोब में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। बिरयानी को देख कर करीना खुद को रोक नहीं पाती है और प्लेट में डालकर लुफ्त उठाती हुई दिखाई दे रही है। करीना के साथ उनके दोस्त भी बिरयानी का मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें हाल ही में करीना बहन करिश्मा और अपने बच्चों तैमूर-जहांगीर के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर लौटी है। काम की बात करें तो करीना बहुत जल्द फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस आमिर खान के साथ नजर आएंगी।