बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान गर्ल गैंग के साथ हैंगआउट करते नजर आईं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान करीना के साथ बहन करिश्मा कपूर बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा नजर आईं...
16 Sep, 2018 05:51 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान गर्ल गैंग के साथ हैंगआउट करते नजर आईं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान करीना के साथ बहन करिश्मा कपूर बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा नजर आईं।
इस दौरान करीना ब्लू जींस और ब्लू जैकेट पहने हुए बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं करिश्मा यैलो कलर की वन पीस ड्रेस पहने हुए खूबसूरत लग रही हैं।
अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए करिश्मा ने साथ व्हाइट शू पहने हुए हैं। वहीं अमृता ब्लैक और व्हाइट चैक शर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस पहने हुए स्टाइलिश अंदाज में दिखीं।
मीडिया कैमरा को देख तीनों हसीनाओं ने स्टाइलिश अंदाज में जमकर पोज दिए। इनकी लेटेस्ट तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि करीना, करिश्मा, अमृता और मलाइका की ट्यूनिंग हमेशा नजर आती हैं। अक्सर इन सभी को पार्टी यां आउटिंग पर एक साथ देखा जाता है।