हॉलीवुड एक्ट्रेस केंडल जेनर अक्सर बॉयफ्रेंड Bad Bunny संग डेटिंग को लेकर चर्चा में रहती हैं। शुक्रवार रात दोनों लॉस एंजिल्स में Lakers–Golden State Warriors game एंजॉय करते नजर आए। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ रोमांटिक टाइम स्पैंड किया। कपल की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं।
13 May, 2023 03:36 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. हॉलीवुड एक्ट्रेस केंडल जेनर अक्सर बॉयफ्रेंड Bad Bunny संग डेटिंग को लेकर चर्चा में रहती हैं। शुक्रवार रात दोनों लॉस एंजिल्स में Lakers–Golden State Warriors game एंजॉय करते नजर आए। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ रोमांटिक टाइम स्पैंड किया। कपल की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में केंडल का बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। व्हाइट बॉडीकोन टॉप के साथ उन्होंने ब्राउन शॉर्ट स्कर्ट पहनी है और एक कंधे पर ब्लैक लेदर जैकेट कैरी की हुई है।
शॉर्ट स्कर्ट में वह अपनी टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं और पैरों में उन्होंने प्रिंटेड शूज पेयर किए है। ओवरऑल लुक में एक्ट्रेस का स्टाइल देखते ही बन रहा है।
वहीं, उनके बॉयफ्रेंड व्हाइट शर्ट के साथ लैदर जैकेट और ब्लैक पैंट में काफी डैशिंग लग रहे हैं। इस दौरान कपल की कई रोमांटिक तस्वीरें भी कैमरे में कैद हुई, जो अब खूब वायरल हो रही हैं।
बता दें, केंडल जेनर सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर 287 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उनकी तस्वीरों को जमकर लाइक करते हैं।