main page

असलम खान ही नहीं इस एक्टर ने भी रामायण ने भी निभाए कई किरदार, कभी बने रावण के ससुर तो कभी बने महर्षि वाल्मिकी

Updated 21 April, 2020 01:28:45 PM

लाॅकडाउन की वजह से दूरदर्शन पर एक बार फिर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण हुआ। रामायण को लोगों को आज भी उतना ही प्यार मिला जितना पहले मिला था। इसके प्रसारण के बाद एक बार फिर रामायण के किरदार चर्चा में आ गए।  राम, सीता, लक्ष्मण, रावण के अलावा इनमें एक किरदार ऐसा भी है जो वास्तव में भी बहुत अहम हैं। वहीं रावण का वध होने के बाद  जहां एक ओर रामायण खत्म हो गई।

मुंबई: लाॅकडाउन की वजह से दूरदर्शन पर एक बार फिर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण हुआ। रामायण को लोगों को आज भी उतना ही प्यार मिला जितना पहले मिला था। इसके प्रसारण के बाद एक बार फिर रामायण के किरदार चर्चा में आ गए।  राम, सीता, लक्ष्मण, रावण के अलावा इनमें एक किरदार ऐसा भी है जो वास्तव में भी बहुत अहम हैं। वहीं रावण का वध होने के बाद  जहां एक ओर रामायण खत्म हो गई।

Bollywood Tadka

वहीं अब उसकी जगह 'उत्तर रामायण' आ रही है। रामानंद सागर के सीरियल उत्तर रामायण में वाल्मीकि का रोल, जो पूरी रामायण में सबसे अहम है। इस किरदार एक्टर विजय कव‍िश ने निभाया था। विजय कव‍िश ने 'उत्तर रामायण' यानी लव कुश सीरियल में महर्ष‍ि वाल्मीकि का किरदार निभाया था हालांकि वे शो में सिर्फ इस एक किरदार तक सीमित नहीं रहे। इससे पहले वे रामायण में  भगवान श‍िव और रावण के ससुर का किरदार भी निभाया चुके हैं।

Bollywood Tadka

एक ही शो में वे तीन अलग-अलग किरदार में नजर आए हालांकि जब वह वाल्मीकि के रूप में जब वे नजर आए तो उनका पूरा चेहरा सफेद दाढ़ी के पीछे छिपा होने के कारण कभी पहचान में नहीं आया। 

Bollywood Tadka

रामायण में जब राम रावण से युद्ध करने जाने से पहले रामसेतु बनाते हैं और श‍िवलिंग स्थापित करते हैं, तब इस एपिसोड में विजय कव‍िश की एंट्री श‍िव के तौर पर होती है। इसके अलावा उन्होंने रामायण में रावण के ससुर यानी मंदोदरी के प‍िता का किरदार भी निभाया है।

Bollywood Tadka

इसमें भी उन्हें पहचानना मुश्क‍िल है। एक इंटरव्यू में विजय ने बताया था कि रामानंद सागर ने रामायण में भगवान श‍िव के रोल के लिए उन्हें कास्ट किया था। वहीं उनके किरदार वाल्मीकि की तो वह रामायण का बेहद महत्वपूर्ण किरदार हैं। कहा जाता है कि जब  भगवान राम द्वारा माता सीता का परित्याग तकर दिया था तब  महर्ष‍ि वाल्मीकि ने सीताजी को अपने आश्रम में आश्रय दिया था। यहीं पर लव और कुश का जन्म हुआ था।

Bollywood Tadka

विजय के काम की बात करें तो वह  'रामायण', 'उत्तर रामायण' के अलावा 'विक्रम और बेताल 'में भी कई सारे रोल निभा चुके हैं। उन्होंने टीवी सीरियल 'कृष्णा', 'इधर उधर' में भी काम किया है। वहीं खबरों की मानें तो  वे अभी फिल्मों से दूर हैं लेकिन एड‍िटर और डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। 

: Smita Sharma

aslam khanvijay kavishplayedmany rolesramanand sagarramayanbhagwanshivmaharishi valmikiBollywood News and GossipBollywood Celebrity NewsLatest Television NewsTV Reality shows Updates

loading...