main page

एक साथ एक कार में स्पॉट हुए लव बर्ड्स Aditya-Ananya, मीडिया से चेहरा छुपाती नजर आईं एक्ट्रेस

Updated 23 July, 2023 02:16:33 PM

कपल अपने प्यार का राज छुपाने की लाख कोशिश करले मगर ये बात अब सभी जानते हैं कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक दूसरे को डेट कर रहें हैं।

मुंबई। स्टार किड्स Aditya Roy Kapur और Ananya panday इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कपल को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। भले ही कपल अपने रिलेशन को लेकर कुछ बोल नहीं रहा लेकिन लोगों को साफ पता चल रहा है कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक दूसरे को डेट कर रहें हैं। हाल ही में कपल स्पेन से वैकेशन मनाकर लौटा है और अब फिर एक बार साथ में स्पॉट हुआ।

जी हां, बीते शनिवार की रात अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को एक साथ एक कार में स्पॉट किया गया। मीडिया को देखते ही अनन्या ने अपना चेहरा छुपाने की कोशिश भी की। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय एक गाड़ी में एक साथ बात करते और मुस्कुराते नजर आ रहें थे। स्पॉटिड वीडियो में अनन्या पिंक आउटफिट में नजर आईं तो वहीं आदित्य व्हाइट शर्ट और पैंट में दिखाई दिए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HT City (@htcity)

कपल अपने प्यार का राज छुपाने की लाख कोशिश करले मगर ये बात अब सभी जानते हैं कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक दूसरे को डेट कर रहें हैं। कपल की स्पेन वैकेशन की फोटोज भी काफी वायरल हुईं थी। कपल के रिश्ते को लेकर करण जौहर ने अपने शो ‘कॉफी विद करण’ में हिंट भी दिया था, लेकिन तब भी कपल ने कुछ नहीं कहा था। 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Love birdsAditya Roy KapurAnanya pandayspotted togethermedia

loading...