मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। इसी बीच बीते गुरुवार मलयालम फिल्मों के जाने माने एक्टर कलाभवन हनीफ इस दुनिया से चल बसे। एक्टर का 63 साल की उम्र में निधन हो गया। हनीफ के निधन की खबर से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
10 Nov, 2023 12:11 PMबॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। इसी बीच बीते गुरुवार मलयालम फिल्मों के जाने माने एक्टर कलाभवन हनीफ इस दुनिया से चल बसे। एक्टर का 63 साल की उम्र में निधन हो गया। हनीफ के निधन की खबर से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि कलाभवन हनीफ लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें कोच्चि के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां एक हफ्ता एडमिट रहने के बाद गुरुवार को उन्होंने जिंदगी की अंतिम सांस ली।
कलाभवन हनीफ के काम की बात करें तो उन्होंने मलयाली सिनेमा में खूब नाम कमाया था। एक्टर ने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। दृश्यम, पांडिपाडा, छोटा मुंबई, उस्ताद होटल जैसी फिल्में उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार हैं।