main page

'पता नहीं कितनी चिताएं जलीं, तब हमें 22 जनवरी देखना नसीब हुआ..राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बोले मनोज मुंतशिर

Updated 22 January, 2024 12:48:00 PM

श्री राम जी के स्वागत में अयोध्या आज दुल्हन की तरह सजी है। अब से थोड़ी ही देर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई नामी हस्तियां इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए राम नगरी पहुंच गई हैं। इसी बीच 'आदिपुरुष' के डायलॉग के लिए सुर्खियों में आए मनोज मुंतशिर शुक्ला का राम मंदिर को लेकर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. श्री राम जी के स्वागत में अयोध्या आज दुल्हन की तरह सजी है। अब से थोड़ी ही देर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई नामी हस्तियां इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए राम नगरी पहुंच गई हैं। इसी बीच 'आदिपुरुष' के डायलॉग के लिए सुर्खियों में आए मनोज मुंतशिर शुक्ला का राम मंदिर को लेकर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

 

मनोज मुंश्तिर ने एक्स अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है,  जिसमें वह कह रहे हैं- ''22 जनवरी ये वो तारीख है, जो अपने आप चलकर हमारे पास नहीं आई है। हमने अपने बलिदानों के बल पर कमाई है। पता नहीं कितनी सुहागिनों की मांगे उजड़ गईं। पता नहीं कितनी बहनों की राखियां भाई की कलाई को तरसती रह गईं। पता नहीं कितने पिताओं ने अपने बेटों की जलती चिताएं देखी हैं। तब हमें 22 जनवरी देखना नसीब हो रहा है। जय श्री राम।''

 


मनोज मुंश्तिर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।


बता दें, कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम करेंगे। एक्ट्रेस कंगना रनौत, एक्टर चिरंजीवी, राम चरण, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, सोनू निगम, विवेक ओबरॉय, रोहित शेट्टी सहित कई सितारे इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। 
 


 

Content Writer: suman prajapati

Manoj MuntashirspokeJai Shree RamRam MandirAyodhyaconsecration of Ram templeBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...