main page

Mission Impossible: Dead Reckoning का पहला पोस्टर रिलिज, Tom Cruise के स्टंट ने बढ़ाई फैंस की सांसे

Updated 16 March, 2023 10:59:12 AM

पोस्टर देख ही फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। मिशन इम्पॉसिबल दुनियाभर में सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी हैं। इस फ्रेंचाइजी के लाखों लोग फैन है, और हर बार इसकी फिल्म का इंतजार करते हैं। ये सीरीज टॉम क्रूज के सांस रोक देने वाले स्टंट्स के लिए जानी जाती हैं, जिन्हें वह खुद करते हैं। फैंस अब बेसब्री से इसकी अलगी किस्त का  इंतजार कर रहे हैं। जो कि जल्दी ही रिलीज होने वाली हैं। 

 

Mission Impossible Dead Reckoning पोस्टर रिलीज
फ्रेंचाइजी की अगली किस्त मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन है। जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर देख ही फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। पोस्टर पर मिशन इम्पॉसिबल टेक्स्ट को खड़ा करके लिखा गया है और सबसे ऊपर टॉम क्रूज लिखा है। बीच में एक बाइक नीचे की ओर गिर रही है और उसके पीछे टॉम को गिरते हुए दिखाया गया है। सबसे नीचे डेड रेकनिंग लिखा गया है। इस पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी हुई है। पोस्टर में जिस ऊचांई से टॉप क्रूज गिरते हुए नजर आ रहे हैं, उसने फैंस की सांसे बढ़ा दी है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mission: Impossible (@missionimpossible)

 

इस दिन रिलीज होगी टॉम क्रूज की फिल्म
बता दें कि, यह फिल्म 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फ्रेंचाइजी की सातवीं किस्त है। मिशन इम्पॉसिलबल फ्रेंचाइजी की शुरुआत 1996 में हुई थी। जिसके 6 फिल्में पहली 1996, दूसरी 2003, तीसरी 2006, चौथी 2011, पांचवी 2015, छठी 2018 और अब सातवी किस्त 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है। 

 

Content Editor: kahkasha

Mission Impossible Dead ReckoningTom CruiseTom Cruise FilmTom Cruise StuntTom Cruise Mission Impossibleentertainment news

loading...