कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस अमृता नायडू और उनकी बेटी यानि सुपरस्टार फेम सामन्वी एक 13 जनवरी को सड़क दुर्घटना का शिकार हुईं। इस सड़क दुर्घटना में 6 साल की सामन्वी सामन्वी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। यह घटना शाम लगभग 4:30 बजे हुई जब मां-बेटी खरीददारी के बाद अपनी गाड़ी से घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि कोननकुंटे क्रॉस पर एक टिपर लॉरी ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। 6 साल की सामन्वी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
14 Jan, 2022 02:03 PMमुंबई: कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस अमृता नायडू और उनकी बेटी यानि सुपरस्टार फेम सामन्वी एक 13 जनवरी को सड़क दुर्घटना का शिकार हुईं। इस सड़क दुर्घटना में 6 साल की सामन्वी सामन्वी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। यह घटना शाम लगभग 4:30 बजे हुई जब मां-बेटी खरीददारी के बाद अपनी गाड़ी से घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि कोननकुंटे क्रॉस पर एक टिपर लॉरी ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। 6 साल की सामन्वी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं उनकी मां अमृता नायडू गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों की मानें तो सामन्वी के पार्थिव शरीर को आगे की औपचारिकताओं के लिए केआईएमएस अस्पताल में रखा गया है।

मामले में पुलिस ने टिपर चालक कुमारस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है।सामन्वी रियलिटी शो नन्नम्मा सुपरस्टार की सक्रिय प्रतियोगियों में से एक थीं।