main page

Ex बॉयफ्रेंड के रिसेप्शन में यूं बनठन कर पहुंची Alia, सासू मां को देख लगाया गले, देखें वीडियो

Updated 13 February, 2023 12:56:07 PM

बीते रविवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के रिसेप्शन में आलिया भट्ट और उनकी सास नीतू कपूर की हुई मुलाकात।

मुंबई। हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ फोर्ट में शादी की। दोनों की शादी में बॉलीवुड के कई जाने-माने लोग पहुंचे थे। सिद्धार्थ और कियारा का वेडिंग रिसेप्शन मुंबई के सेंट रेजिस होटल में रखा गया था। कपल के रिसेप्शन में परिवार और दोस्तों के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी देखे गए। 

Bollywood Tadka

इसी दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्स गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट को अपनी सास नीतू कपूर के साथ वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया। सास बहू की इस एंट्री ने महफिल में चार चांद लगा दिए। मीडिया को पोज देते हुए दोनो ने एक दूसरे को गले लगाया। बाद में, नीतू ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी मुलाकात का वीडियो शेयर किया और साथ ही ‘MIL KA DIL’ लिखा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आलिया एक शिमर बेज कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं नीतू कपूर रेड और ग्रीन कलर के सलवार सूट में थीं। उनके फैंस उनकी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं।

सिद्धार्थ और कियारा की शादी के रिसेप्शन में उनके कई अन्य इंडस्ट्री फ्रेंड्स शामुल हुए थे। रिसेप्शन में रणवीर सिंह, काजोल और अजय देवगन, करीना कपूर, करण जौहर, शिल्पा शेट्टी, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर और कई अन्य लोग शामिल हुए। उनकी अंतरंग शादी में शामिल होने के लिए कुछ ही लोग जैसलमेर गए थे। शाही शादी में शामिल होने वालों में करण जौहर, जूही चावला, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत शामिल थे। उनके करीबी सदस्यों के लिए दिल्ली में भी एक रिसेप्शन रखा गया था।

 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Neetu KapoorAlia BhattSiddharth MalhotraKiara Advanireception

loading...