main page

पिंक सूट..सिंदूर-मंगलसूत्र और हाथों में लाल चूड़ा..शादी के चंद दिनों बाद पति का हाथ थाम मुंबई लौटीं नई-नवेली दुल्हन कृति

Updated 21 March, 2024 12:10:49 PM

बाॅलीवुड के लवबर्ड्स  पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा अब सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। हम बीते हफ्ते बी-टाउन की इस चर्चित वेडिंग का हिस्सा रहे। कपल की शादी की तस्वीरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं अब शादी के चंद दिनों बाद नई नवेली दुल्हन कृति पति पुलकित सम्राट के साथ मुंबई लौट आईं हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड के लवबर्ड्स  पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा अब सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। हम बीते हफ्ते बी-टाउन की इस चर्चित वेडिंग का हिस्सा रहे। कपल की शादी की तस्वीरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं अब शादी के चंद दिनों बाद नई नवेली दुल्हन कृति पति पुलकित सम्राट के साथ मुंबई लौट आईं हैं।

Bollywood Tadka

 

 

बुधवार रात इस न्यूलीवेड कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया।  लुक की बात करें तो कृति पिंक कलर के सूट में खूबसूरत दिखीं। मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में लाल चूड़ा पहने नई-नवेली दुल्हन कृति बेहद खूबसूरत दिखीं।

Bollywood Tadka

उनके चेहरे पर अभी भी शादी वाला ग्लो देखने को मिला। वहीं पुलकित कुर्ता पहने किसी से कम नहीं लग रहे हैं। पुलकित एयरपोर्ट पर अपनी बीवी का हाथ थामे रहे और उन्हें एक पल के लिए भी खुद से अलग नहीं होने दिया।

Bollywood Tadka

कपल ना सिर्फ स्पॉट हुआ, बल्कि उन्होंने पैप्स का भी मुंह मीठा कराया। दोनों खुद पैपराजी को हंसते हुए चेहरे के साथ मिठाई बांटते हुए दिखाई दिए।

Bollywood Tadka

 

बता दें कि कपल ने 15 मार्च को मानेसर में परिवार और दोस्तों के बीच धूमधाम से शादी की थी।


Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

NewlywedsPulkit SamratKriti KharbandamumbaiBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...