main page

Health update: अस्पताल में भर्ती फराज खान की हालत में सुधार, इलाज के लिए जुटे 14 लाख, पूजा भट्ट ने दी जानकारी

Updated 23 October, 2020 12:18:23 PM

''मेंहदी'' फेम एक्टर फराज खान पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर की तबीयत नाजुक होने के चलते उन्हें अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया था। आर्थिक तंगी होने के चलते एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने उनके लिए मदद की गुहार लगाई थी। हालांकि, अब एक्टर की तबीयत में सुधार हो रहा है। इस बात की जानकारी भी पूजा भट्ट ने ही दी है।

बॉलीवुड तड़का टीम. 'मेंहदी' फेम एक्टर फराज खान पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर की तबीयत नाजुक होने के चलते उन्हें अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया था। आर्थिक तंगी होने के चलते एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने उनके लिए मदद की गुहार लगाई थी। हालांकि, अब एक्टर की तबीयत में सुधार हो रहा है। इस बात की जानकारी भी पूजा भट्ट ने ही दी है। 

Bollywood Tadka


पूजा ने सोशल मीडिया पर बताया, "फराज के इलाज में योगदान देने वाले और मदद की बात शेयर करने वाले आप सभी खास और उदार लोगों का आभार। अब तक परिवार ने 25 लाख में से 14.45 लाख जुटा लिए हैं। इसे ऐसे ही चलने दीजिए।"  

Bollywood Tadka


फराज के लिए आर्थिक मदद की मांग के बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स ने उनके लिए मदद का हाथ बढ़ाया। वहीं सलमान खान ने उनके इलाज के सारे बिल चुका दिए थे। जिसके बाद कशमीरा शाह ने उन्हें महान इंसान बताया था। 

Bollywood Tadka


फराज खान के काम की बात करें तो एक्टर रानी मुखर्जी के साथ फिल्म मेहंदी में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा फराज ने 'दुल्हन बनूं मैं तेरी' और 'फरेब' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

 
 

 

: suman prajapati

Pooja BhattFaraaz KhanconditionimprovingBollywood NewsBollywood News and GossipBox Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...