main page

जो से तलाक के बाद देवरानी-जेठानी के रिश्ते में खटास! सोफी-प्रियंका ने एक-दूसरे को किया UNFOLLOW

Updated 14 October, 2023 12:46:59 PM

प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस और उनकी पत्नी सोफी टर्नर हाल ही में सुर्खियों में रहे हैं। कुछ महीनों तक दोनों के अलग होने की अटकलों के बाद, 6 सितंबर, 2023 को आखिरकार दोनों ने औपचारिक रूप से अपने तलाक की घोषणा की। अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने सौहार्दपूर्ण ढंग से अपनी चार साल की शादी को खत्म करने का फैसला किया है। दंपति ने कहा कि वे अपने बच्चों के कारण सार्वजनिक रूप से इसके कारणों पर चर्चा नहीं करेंगे।

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस और उनकी पत्नी सोफी टर्नर हाल ही में सुर्खियों में रहे हैं। कुछ महीनों तक दोनों के अलग होने की अटकलों के बाद, 6 सितंबर, 2023 को आखिरकार दोनों ने औपचारिक रूप से अपने तलाक की घोषणा की।

Bollywood Tadka

 

अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने सौहार्दपूर्ण ढंग से अपनी चार साल की शादी को खत्म करने का फैसला किया है। दंपति ने कहा कि वे अपने बच्चों के कारण सार्वजनिक रूप से इसके कारणों पर चर्चा नहीं करेंगे।

Bollywood Tadka

 जो और सोफी ने शादी के चार साल बाद पिछले महीने तलाक के लिए अर्जी दी। वहीं अब लगता है कि जो जोनस के तलाक लेने के बाद सोफी ने जोनस फैमिली के एक सदस्य के साथ भी रिश्ता तोड़ लिया है। ये सदस्य और कोई नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा हैं।

Bollywood Tadka

प्रियंका के साथ सोफी की काफी अच्छी बाॅन्डिंग थी लेकिन अब उन्होंने उनसे भी नाता तोड़ लिया है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो जोनास से तलाक के बाद सोफी टर्नर और प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि प्रियंका ने अभी तक सोफी और जो के तलाक के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। दिलचस्प बात ये है कि Sophie Turner अभी भी जो, केविन और उनकी पत्नी डेनिएल जोनस को फॉलो करती हैं। 

 

Bollywood Tadka

इस हफ्ते की शुरुआत में ऐसी खबरें आई थीं जिनमें कहा गया था कि प्रियंका को जो और सोफी के ब्रेकअप की लड़ाई से निपटने में मुश्किल हो रही है। एक करीबी सूत्र के अनुसार- 'वह और सोफी बहुत करीब थे। एक समय था जब सोफी ने सोचा था कि वो और जो लंदन चले जाएंगे और निक और प्रियंका भी उनके साथ जाएंगे।' 'लाइफ एंड स्टाइल' के अनुसार सूत्र ने कहा- 'प्रियंका सोफी और उनकी भतीजियों से प्यार करती हैं और ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहतीं जिससे उनकी जिंदगी खतरे में पड़े।'

Bollywood Tadka

पहले भी कई इंटरव्यूज में सोफी और प्रियंका अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात कर चुकी हैं। 2020 के एक इंटरव्यू में सोफी ने कहा था कि उन्हें खुद को याद दिलाना होगा कि प्रियंका एक बहुत सीनियर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कहा था- 'प्री के साथ यह एक तरह का पागलपन है। आपको खुद को याद दिलाना होगा कि उनका बॉलीवुड में 20 साल का करियर पहले ही रह चुका है। वह इस समय भारत की सबसे बड़ी एक्ट्रेस हैं... जब हम उनकी और निक की शादी के लिए वहां गए तो हमारे साथ राजघराने जैसा व्यवहार किया गया। वे वहां उनकी पूजा करते हैं।'

Bollywood Tadka


जो और सोफी की लव स्टोरी 2016 में शुरू हुई, जिसके बाद 2017 में दोनों ने सगाई कर ली और 2019 में लास वेगास में दोनों की शादी हुई। इस मौके पर उनके फैमिली  मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे. यह जो और सोफी की दूसरी शादी थी। इससे पहले वो 1 मई को लॉस वेगास के एक चर्च सीक्रेटली शादी कर चुके थे। कपल दो बेटियों का पेरेंट्स है। 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Post DivorceJoe JonasSophie TurnerPriyanka ChopraUnfollowEach OtherSocial MediaBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentHollywood NewsHollywood News and Gossip

loading...