main page

इस वजह से अब तक शुरू नहीं हो सकी प्रियंका चोपड़ा की ऑटोबायोग्राफी

Updated 29 May, 2017 12:40:07 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी आने वाली फिल्म ''बेवॉच'' में व्यस्त है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'बेवॉच' में व्यस्त है। इसके साथ-साथ ही वह अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म की तैयारी कर रही हैं और अपने प्रोडक्शन हाउस में क्रिएटिविटी के स्तर पर ध्यान दे रही हैं। इस हेक्टिक शेड्यूल के बीच उनकी जिंदगी की कहानी पन्नों पर नहीं उतर पा रही है। 

बता दें कि कुछ समय पहले अपने फैन्स की मांग पर प्रियंका ने अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखने की घोषणा की थी, लेकिन ये शुरू भी नहीं हो पा रही है। प्रियंका इस बारे में कहती हैं, "मेरी लाइफ के चैप्टर में कहने के लिए बहुत कुछ है। मुझे लगता है कि इसे लिखने के लिए बहुत बड़े टाइम पीरियड की जरूरत है। मैं जरूर अपनी कहानी दुनिया के साथ शेयर करना चाहूंगी। लेकिन मुझे नहीं पता कि मैं इसे कैसे कर पाऊंगी।"

Bollywood Tadka

प्रियंका की लाइफ में हॉलीवुड से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी की कहानी रोचक हो गई है। वे कहती हैं, "यह सही है कि मेरी अब तक की यात्रा बेहद इंटरेस्टिंग रही है और मैं काफी प्राइवेट भी रही हूं। लोगों को फिल्मों में आने से पहले की मेरी लाइफ के बारे में जानकारी नहीं है। मेरा अब तक का सफर काफी संघर्षमय रहा, फिर चाहे भारत की बात हो या अमेरिका की। शो बिजनेस में होने के नाते और पब्लिक पर्सन के रूप में यह काफी टफ है।

:

AutobiographyPriyanka chopraBaywatch

loading...