बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की फिल्म भारत में वो लीड रोल निभाने जा रही हैं। सलमान की फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। हाल ही में सलमान के बाद अब प्रियंका अभिषेक बच्चन के साथ पर्दे पर नजर आएंगी। अभिषेक और प्रियंका दोनों ही दो साल बाद पर्दे पर लौटे हैं।
18 Apr, 2018 01:12 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की फिल्म भारत में वो लीड रोल निभाने जा रही हैं। सलमान की फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। हाल ही में सलमान के बाद अब प्रियंका अभिषेक बच्चन के साथ पर्दे पर नजर आएंगी। अभिषेक और प्रियंका दोनों ही दो साल बाद पर्दे पर लौटे हैं।
खबरों के मुताबिक दोनों की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो ये फिल्म 13 साल की आयशा चौधरी की कहानी होगी। आयशा गुरुग्राम की रहने वाली मोटिवेशनल स्पीकर थीं जिनका 2015 में निधन हो गया था।
आयशा को इम्यून डिफिशिएंसी डिस्आर्डर की समस्या थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जाने माने टॉक शोज में व्याख्यान दिए।
सूत्रों के अनुसार, अभिषेक और प्रियंका इस फिल्म में आयशा के पैरेंट्स का रोल प्ले करेंगे। बता दें कि अंतिम बार दोनों 2008 में आई दोस्ताना फिल्म में नजर आए थे।